खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
एसकेआरएयू: मासिक बैठक में विश्वविद्यालय में बड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा
“छात्र प्रवेश के साथ ही स्वयं की नाम पट्टिका के साथ एक पौधा लगाएं,
और स्नातक व स्नातकोत्तर अवधि के दौरान उस वृक्ष की पूरी देखभाल करें”- कुलपति प्रो आर पी सिंह
बीकानेर 22 अक्टूबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर कुलपति ने कहा पांचो कृषि महाविद्यालय में प्रवेश संबंधी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया एवं परीक्षा नियंत्रक को शेष परीक्षा-परिणामों को शीघ्र जारी करने हेतु कहा ताकि कृषि से जुड़े समस्त छात्रों विशेषकर ग्रामीण व किसानों को प्रवेश संबंधी परेशानियों से ना जूझना पड़े। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शीघ्र ही विशेष बैकलॉग का परिणाम जारी किया जाएगा। भविष्य में ऑनलाइन इवेल्यूशन सुझाव पर भी चर्चा की गई इस संबंध में कुलपति महोदय ने निर्देशित किया कि जिन संस्थाओं/विश्वविद्यालय में यह व्यवस्था है वहां जाकर ऑनलाइन इवेल्यूशन के बारे में जाने और शीघ्रता-शीघ्र इसे लागू किया जाए। नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोग्राम की की प्रगति भी जानी जिसमें बजट, खरीद व टेंडर और विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें, स्पोर्ट्स आइटम आदि की समुचित व्यवस्था पर चर्चा की गई। कुलपति महोदय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश के कई कृषि-विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों को उनके प्रवेश के साथ ही वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे जीवन पर्यंत वन और पर्यावण संरक्षण से जुड़े रहे। इसके तहत छात्र महाविद्यालय में प्रवेश के साथ ही स्वयं के नाम की पट्टिका लगा हुआ एक पौधा लगाएं और स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रम अवधि के दौरान उस वृक्ष की पूरी देखभाल करें। बैठक में इस उपयोगी सुझाव पर अमल में लाने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों की गतिविधियों की समीक्षा की तथा इनमें और अधिक गति लाने के निर्देश दिए। कोरोना महामारी के कारण रुके हुए विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर विचार विमर्श हुआ जैसे की विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह, राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं आदि। दीक्षांत समारोह के मद्देनजर डिग्रियां तैयार करने, निर्माणाधीन भवनों की प्रगति, लंबित पत्रावलियों आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावा कोरोना महामारी के कारण प्रभावित शैक्षणिक गतिविधियों की कमी पूरा करते हुए नए सत्र में छात्रों के सर्वांगीण विकास और अब शैक्षणिक कार्य किसी भी स्तर पर बाधित ना हो। इसके अलावा शैक्षणिक स्टाफ के प्रमोशन व नई भर्तियों जुड़ी समस्याओं व रोस्टर आदि की प्रगति जानी और समुचित दिशा निर्देश जारी किए। वित्त नियंत्रक पवन कुमार ने वित्त संबन्धित बिंदुओं पर मासिक बैठक का सुझाव दिया है जिसने की सभी इकाइयों की कैशबुक, बजट-यूटिलाइजेशन आदि की निगरानी की जा सके। आईएबीएम व कम्युनिटी साइंस कॉलेज के प्रवेश एवं अध्ययन संबंधी व्यवस्था पर भी चर्चा की। इसके अलावा निदेशक अनुसंधान ने विश्वविद्यालय की शोध अनुसंधान प्रगति प्रस्तुत की नई परियोजनाओं किस्मों के बारे में अवगत कराया। बैठक में समस्त अधिष्ठाताओं,निदेशकों सहित कुलसचिव श्री कपूर शंकर मान व वित्त नियंत्रक श्री पवन कुमार, विशेषाधिकारी इंजी.विपिन लड्ढा एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद उपस्थित रहे।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...