खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बुधवार को दोपहर 2 बजे तक इंटरनेट नहीं चलेगा
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
बुधवार को दोपहर 2 बजे तक इंटरनेट नहीं चलेगा
बीकानेर 27.10.2021
बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2021 के कारण सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेगी।
बुधवार को आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2021 में जिलो में काफी संख्या में परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जायेगा एवं अंतर्जिला आवागमन भी होगा। जिसके दौरान फेक न्यूज, दुर्घटना की अफवाहे, पेपर लीक की अफवाहे आदि से कानून व्यवस्था बिगडने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
अतः उपर्युक्त परिस्थितियों को देखते हुए भँवर लाल मेहरा, संभागीय आयुक्त, बीकानेर ने कानून
व्यवस्था कायम रखने हेतु गृह (ग्रुप-9) विभाग, जयपुर के आदेश संख्या एफ.35(1) गृह-9/2006 जयपुर
दिनांक 02.09.2017 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक सुरक्षा (Public Safety) एवं लोक
आपात (Public Emergency) के दृष्टिगत बीकानेर संभाग के अन्तर्गत आने वाले जिलों यथा- बीकानेर,
चूरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ के संपूर्ण क्षेत्र में 2G/3G/4G/Data, Internet Service, Bulk
SMS/MMS, Whatsapp, Facebook, Twitter and other Social Media by Internet Service
Providers (Except voice call of all landline, mobile phone, all lease line and broadband
यथासंभव hospital, bank and industries को छोडकर) को दिनांक 27.10.2021 को प्रातः 06:00 AM से
दोपहर 02:00 PM तक अस्थाई रूप से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...