खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के साक्षात्कार 29 को
कालीबाई भील मेघावी छात्रा स्कूटी योजना
स्कूटी वितरण कार्यक्रम 30 को
आपके आसपास की खबरें 🙏
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
*
*
**
**
**
***
✍🏻
उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के साक्षात्कार 29 को
कालीबाई भील मेघावी छात्रा स्कूटी योजना
स्कूटी वितरण कार्यक्रम 30 को
बीकानेर, 25 अक्टूबर। काली बाई भील मेघावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत वर्ष 2019-20 के अंतर्गत लाभांवित छात्राओं को स्कूटी वितरण के लिए 30 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगा।
प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा ने बताया कि ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी.कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी तथा बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धी कुमारी द्वारा लाभान्वित छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सामान्य वर्ग की 50, अनुसूचित जाति की 12 व अल्प संख्यक वर्ग की 5 सहित कुल 67 छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।
-----
*उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के साक्षात्कार 29 को*
बीकानेर, 25 अक्टूबर। जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए कोलायत एवं बज्जू तहसील क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए आवेदकों के साक्षात्कार 29 अक्टूबर को जिला रसद कार्यालय में होंगे।
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) भागूराम महला ने बताया कि तहसील कोलायत के आवेदकों के साक्षात्कार 29 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे एवं बज्जू क्षेत्र के आवेदकों के साक्षात्कार इसी दिन दोपहर पश्चात 3 बजे से होंगे।
----
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...