खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
बीकानेर मंडल पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के उपलक्ष में 24 से 31 अक्तूबर तक "राष्ट्रीय एकता सप्ताह" का आयोजन
बीकानेर मंडल पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के उपलक्ष में 24 अक्तूबर 2021 से 31 अक्तूबर 2021तक "राष्ट्रीय एकता सप्ताह" का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में आज दिनांक 24.10.2021 को "राष्ट्रीय एकता सप्ताह" की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर से एकता दौड़ के आयोजन के साथ की गई। इस एकता दौड़ में श्री निर्मल कुमार शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन), सहित सभी शाखा अधिकारियों, रेलकर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, रेलवे के खिलाड़ियों, स्काउट/गाईड ने उत्साह के साथ एकता की भावना को प्रदर्शित करते हुए भाग लिया। इस सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय एकता चित्रकारी, प्रभात फेरी, निबंध प्रतियोगिता/काव्य संगोष्ठी,सरदार पटेल पर चलचित्र/वृतचित्र का प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकता हेतु साईकिल रैली, एकता शपथ एवं मार्च पास्ट आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
"राष्ट्रीय एकता सप्ताह" का आयोजन श्री राजीव श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर के निर्देशन में श्री सुरेंद्र कुमार बारहठ, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।
*
*
***
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...