खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
पन्नालाल प्रेमी की पुण्यतिथि 22 अक्टूबर को मनाई जायेगी
कागज में क्रांति की बारूद भरकर समाज को जगाने वाले - दिवंगत पन्नालाल प्रेमी
हक़दार पाक्षिक अखबार के संस्थापक और बाबा साहब के अनुयायी दिवंगत पन्नालाल प्रेमी की प्रथम पुण्यतिथि दिनांक 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मोहता भवन हैड पोस्ट आॅफिस के पास में मनाई जायेगी। दिवंगत पन्नालाल प्रेमी जीवनभर समाज के सजग प्रहरी के रूप में काम करते रहे और कागज में क्रांति की बारूद भरकर 52 वर्ष तक निरन्तर हक़दार अखबार का निरन्तर प्रकाशन किया। इनकी याद में एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज के गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।
कथाकार संजय जनागल ने बताया कि दिवंगत पन्नालाल प्रेमी समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लड़ते रहे और हक़दार अख़बार के द्वारा समाज में नई रोशनी फैलाई। उनके लिखे भजनों में ‘वीरा रामदेव’ सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्ध हुआ और उन्होंने भजन लिखने के साथ-साथ अपनी आवाज भी भजनों को दी। इनका पुस्तकों से भी विशेष प्रेम था। पन्नालाल प्रेमी जी देशभर की कई सर्वोच्च सम्मानों से भी सम्मानित थे।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...