खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
जबान मेरी हमर भाखा का लोकार्पण समारोह 22 अक्टूबर को होगा
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
जबान मेरी हमर भाखा का लोकार्पण समारोह 22 अक्टूबर को होगा
बीकानेर 20 अक्टूबर 2021
प्रज्ञालय संस्थान व बीकानेर साहित्य संस्कृति-कला संगम के संयुक्त तत्वावधान में नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा की प्रतिनिधि राजस्थानी कविताओं की उर्दू भाषा में कासिम बीकानेरी एवं मागधी भाषा में डा. चंचला पाठक द्वारा अनुवाद की गई ति जबान मेरी हमर भाखा का लोकार्पण समारोह 22 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को शाम 5 बजे स्थानीय महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी, नागरी भंडार, स्टेशन रोड़ बीकानेर में होगा।
ज्ञात रहे राजस्थानी आधुनिक कविता के दौर में कवि कमल रंगा अपना एक अलग मुकाम रखते हैं। रंगा के अब तक 9 राजस्थानी कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके है और चर्चित रहे हैं। आपकी राजस्थानी प्रतिनिधि कविताओं का चार भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
प्रज्ञालय संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता टोंक के वरिष्ठ उर्दू अदीब डा. अजीजुल्लाह शिरानी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा होंगे।
कला संगम के गिरिराज पारीक ने बताया कि इस अवसर पर कृति की कविताओं के मूल रचनाकार कमल रंगा जहां अपनी मूल राजस्थानी कविताओं का वाचन करेंगे वहीं अनुवादक कासिम बीकानेरी और डा. चंचला पाठक क्रमशः उर्दू और मगधी भाषा में अनुवाद की गई उनकी रचनाओं को पेश करेंगे। लोकार्पण समारोह का संचालन संस्कृतिकर्मी डा. फारुक चौहान करेंगे।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...