खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
बीकानेर में राज्य स्तरीय “मिनीमल इनवेसिव स्पाईन सर्जरी कार्यशाला-2021“ रविवार को
राज्य स्तरीय स्पाइन सर्जरी कार्यशाला के फोल्डर का लोकार्पण
राज्य भर से अस्थिरोग विशेषज्ञ शामिल होंगे
बीकानेर 30 अक्टूबर । अस्थिरोग विभाग स0प0 मेडिकल कॉलेज एवं श्रीकृष्णा न्यूरोस्पाईन हॉस्पीटल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान राज्य स्तरीय स्पाइन सर्जरी कार्यशाला के फोल्डर का लोकार्पण शनिवार को राजकीय ट्रोमा सेन्टर में किया गया । फोल्डर का लोकार्पण ट्रोमा सेन्टर प्रभारी डा0 बी0 एल0 खजोटिया, अस्थिरोग सीनीयर प्रोफेसर डा0 बी0 एल0 चोपडा, आयोजन सचिव डा0 अरूण तुनगरिया, सहसचिव डा0 सुरेन्द चोपडा, समन्वयक डा0 नरेन गौर, डा0 रामस्वरूप ज्याणी, डा0 अर्जुन सिंह राठौड ने किया । राजस्थान ऑर्थोपेडिक सर्जन्स एसोसियेशन (रोजा) के सान्निध्य में रविवार को राजहवेली होटल, सादुलगंज में आयोज्य राज्य स्तरीय “मिनीमल इनवेसिव स्पाईन सर्जरी कार्यशाला-2021“ मे राज्य के प्रख्यात एन्डोस्कोपी स्पाईन सर्जन्स द्वारा दूरबीन द्वारा रीढ की हडडी का सूक्ष्म चीरे द्वारा ऑपरेशन की प्रक्रिया साझा की जायेगी।
कार्यशाला के आयोजन समिति चैयरमेन एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डा0 बी0 एल0 खजोटिया ने बताया कि कार्यशाला का उदघाटन प्रातः 9 बजे कॉलेज प्राचार्य डा0 मुकेश आर्य एवं पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डा0 परमेन्द्र सिरोही करेगें । डा0 खजोटिया ने बताया कि कार्यशाला में जयपुर के एन्डोस्कोपी स्पाईन सर्जन डा0 कृष्ण हरि शर्मा, डा0 जितेन्द्र सिंह तथा बीकानेर के डा0 अरूण तुनगरिया ऑपरेशन थियेटर में तीन रोगियों के दूरबीन द्वारा रीढ की हडडी का ऑपरेशन करेगें, जिसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया कार्यशाला सभागार में साझा की जायेगी । कार्यशाला में रीढ की हडिडयों के मॉडल के माध्यम से आपरेशन की बारीकियां समझायी जायेगी । कार्यशाला में नगर के वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डा0 जी0 एस0 विजय, डा0 आर0पी0एस0तोमर, डा0 एस0 के0 अग्रवाल समन्वयक होगें। कार्यशाला में संयोजक डा0 नरेन गौड तथा आयोजन सहसचिव डा0 सुरेन्द्र चोपडा होगें। डॉ0 बी0एल0 चोपडा इस कार्यशाला मे समन्वय का कार्य करेगे।
आयोजन सचिव डा0 अरूण तुनगरिया ने बताया कार्यशाला में रोजा एसोसियेशन के अध्यक्ष डा0 अरूण वैश्य शामिल होगें । डा0 तुनगरिया ने बताया कि दूरबीन द्वारा सूक्ष्य चीरे से स्पाईन सर्जरी से रोगी बिना किसी क्षति के बहुत जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जीने लगता है । उन्होने बताया कि सम्बद्ध ऑर्थोपेडिक चिकित्सकों को कार्यशाला में शामिल होने के लिए पंजीकरण आवश्यक है जिसका कोई शुल्क नहीं है।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...