खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
अभी सुबह 10 बजे पीएम मोदी राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे
अटकलें लगनी शुरू
कयास : बच्चों को वैक्सीन, बदलते आर्थिक हालात, तीन बड़े देशों में कोरोना के तेवर और... बारिश के कहर के बीच भारत में त्योहारों का मौसम
बीकानेर /नई दिल्ली।
देश-दुनिया एक बार फिर चौकन्ना हुई है। हमारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज अभी सुबह 10 बजे फिर एक बार अचानचक हमें संबोधित करने जा रहे हैं। ऐसी जानकारी अलसुबह ही ट्वीट कर प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) द्वारा दी गई। इसके बाद से ही मीडिया जगत सहित देश दुनिया का ध्यान इस ओर खिंचा और अटकलों का दौर शुरू हो गया क्यूंकि पीएम मोदी आज ऐसे समय में देश को संबोधित करने जा रहे हैं जबकि एक दिन पहले ही भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज के ऐतिहासिक आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पीएम का संबोधन टीकाकरण पर केंद्रित रहेगा।
किस बात पर कर सकते हैं चर्चा?
पीएम के इस संबोधन पर तमाम देशवासियों की नजर टिकी हुई है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पीएम मोदी किस विषय को लेकर इस संबोधन में बात कर सकते हैं लेकिन ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि पीएम मोदी 100 करोड़ वैक्सीन डोज की ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर बात कर सकते हैं। त्योहारों के मौसम में बाजारों में लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए अपने संबोधन में पीएम मोदी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे सकते हैं। बीते दिनों चीन, ब्रिटेन और रूस जैसे देशों में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है ऐसे में पीएम मोदी लोगों को कोरोना से दोबारा आगाह कर सकते हैं।
इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पीएम मोदी का यह संबोधन बच्चों की वैक्सीन को लेकर हो सकता है क्योंकि बच्चों की जो वैक्सीन आने वाली है उसका उसे एक्सपर्ट कमेटी की तरफ से डीजीसीए को सिफारिश की जा चुकी है। ऐसे में इसे किसी भी समय इस्तेमाल की इजाजत दी जा सकती है।
बता दें इससे पहले जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया है तो उन्होंने भविष्य की रूपरेखा को सामने रखा है। ऐसे में पीएम मोदी के आज के संबोधन को लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कयाबाजी का दौर शुरू हो गया है।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...