खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
सहारा व सेबी के खिलाफ धरना प्रदर्शन
👇
सहारा व सेबी के खिलाफ धरना प्रदर्शन
बीकानेर 28 09 2021 । रीजनल ऑफिस सहारा इंडिया कार्यालय पवनपुरी में कार्यकर्ताओं और निवेशकर्ता द्वारा संघर्ष समिति के बैनर तले रीजनल मैनेजर को ज्ञापन सौंपा गया। ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। सहारा व सेबी के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोगों ने अपनी मांग रखी। बीकानेर के सभी ब्रांच कार्यालयों में भुगतान की व्यवस्था जल्द से जल्द शुरू की जाए। जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है उनके भुगतान की जल्द से जल्द व्यवस्था की जाए। भुगतान के लिए सहारा इंडिया ऑफिस में 7 दिन का समय दिया गया है। भुगतान नहीं होने पर सहारा इंडिया के प्रत्येक कार्यालय पर आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा। जिसमें रीजनल ऑफिस सेक्टर कार्यालय और बीकानेर के कोर्ट गेट पर सहारा और सेबी का पुतला फूंका जाएगा। रीजनल मैनेजर अब्दुल कामरान ने आश्वस्त किया है की भुगतान की समस्या सहारा इंडिया के द्वारा जल्द से जल्द पूरी की जाने की कोशिश की जाएगी। सहारा इंडिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन गोपाल व्यास ने मांगे नहीं मानने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...