खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
गर्लफ्रेंड का रिश्ता तय
हुआ तो भेज दिया दुष्कर्म का वीडियो
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
गर्लफ्रेंड का रिश्ता तय
हुआ तो भेज दिया दुष्कर्म का वीडियो
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के
ग्वालियर में एक युवती ने अपने पुराने
बॉयफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला
दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया है
कि बॉयफ्रेंड ने उसे धोखा देकर खुद शादी
कर ली और जब उसकी शादी तय हुई तो
होने वाले पति को दुष्कर्म का पुराना
वीडियो भेज दिया। इससे उसकी शादी
टूटने की कगार पर पहुंच गई। हजीरा के
गदाईपुरा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती
ने पुलिस को बताया है कि वह 2019 में
एक कोचिंग सेंटर पर पढऩे जाती थी।
तभी उसकी दोस्ती शुभेंदु नामक एक
युवक से हुई। शुभेंदु उसके समाज का ही
था, इसलिए उसे इस दोस्ती में कोई
आपत्ति भी नहीं थी। युवती ने पुलिस को
बताया कि शुभेंदु उसे घुमाने के लिए
अक्सर ले जाया करता था। एक दिन
शुभेंदु ने युवती को कॉल किया और
बोला कि उसकी तबीयत बहुत ज्यादा
खराब है। इसलिए वह उसके लिए दवाई
लेकर उसके घर आ जाए। युवती ने पहले
तो जाने से मना कर दिया, लेकिन
बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाने की धमकी दी तो
वह घबरा गई। वह दवाई लेकर शुभेंदु के
कांचमिल स्थित घर पर पहुंची। वहां देखा
तो शुभेंदु एकदम ठीक हालत में था।
शुभेंदु ने युवती को घर बुलाकर उसके
साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती
ने जब इसका विरोध किया तो शुभेंदु ने
उसे भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ
शादी कर लेगा और भरोसे में लेकर
उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान
उसने एक वीडियो भी बना लिया। इसके
कुछ दिन बाद शुभेंदु ने युवती को धोखा
देकर कहीं और शादी कर ली। जब युवती
को शुभेंदु के शादी करने का पता चला तो
वह चुप रही। उसने शुभेंदु से बातचीत
करना बंद कर दिया। इसके थोड़े दिनों
बाद युवती की भी शादी तय हो गई तो
शुभेंदु ने दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो
उसके होने वाले पति को व्हाट्सएप पर
भेज दिया। अब युवती की शादी टूटने की
नौबत आ गई है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...