खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
अरली कैंसर डिटेक्शन शिविर हुआ आयोजित
बीकानेर,1 सितंबर। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार को जिला एनसीडी इकाई व जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में अरली कैंसर डिटेक्शन नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि हर माह प्रथम बुधवार को एनसीडी शिविर आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को सामान्य पुरुष और महिलाओं की कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार के तरीके बताए गए। शिविर में 177 रोगियों की स्क्रीनिंग हुई। शिविर में एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ संजय खत्री, डॉ.जसविंदर गिल,डॉ. अनीता सिंह,डॉ.इशिका वशिष्ठ,डॉ. वी.के. गांधी,डॉ.हिमांशु दाधिच, डॉ.नीरज अरोड़ा ने अपनी सेवाएं दी।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...