खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
नाबालिग से कर रहा था गलत काम, बचाने पहुंची छोटी बहन से भी आरोपी ने की छेड़छाड़
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से एक
नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला
सामने आया है। आरोप है कि रेप के दौरान बहन
को बचाने गई छोटी बहन के साथ भी आरोपी ने
छेड़छाड़ और मारपीट की।
इस मामले में पुलिस ने पॉस्को एक्ट के
तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी
फरार है और उसकी तलाश में पुलिस जगह-
जगह दबिश दे रही है। इस मामले की जांच कर
रहे सब इंस्पेक्टर विश्राम ने बताया कि कुड़ी
थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला ने
मंडोर निवासी एक शख्स पर बलात्कार करने का
आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 8 अगस्त
आरोपी उनके घर आया था, इस दौरान उसने
बड़ी बेटी के साथ रेप किया।
बड़ी बहन को बचाने के दौरान छोटी
बहन के साथ मारपीट
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसकी
छोटी बेटी ने अपनी बड़ी बहन को बचाने की
कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट
की। वो किसी तरह से उसके चुंगल से बचकर
निकली और सारी बात अपनी मां को बताई।
पीडि़ता की मां ने बताया कि आरोपी ने उसकी
बेटी के कुछ गलत फोटो और वीडियो भी बना
रखे हैं। जिसे वो सोशल मीडिया पर वायरल
करने की धमकी देता रहता है। डर धमाकर वो
कई बार उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
कर चुका है।
📎
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...