खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
कृषि महाविद्यालय में कोविड वैक्सीनेशन और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से लड़ने का सबसे ज्यादा प्रभावी तरीका है वृक्षारोपण
- प्रो. आर.पी. सिंह
बीकानेर,03 अगस्त। गृह विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया और उपस्थित समस्त स्टाफ़ को बताया की जितने अधिक वृक्ष होंगे उतनी अधिक ऑक्सीजन मिलेगी और पर्यावण प्रदूषण का असर कम होगा, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से लड़ने का सबसे अधिक प्रभावी तरीका ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। खुले परिसर, खेत खलियानों की बाउंड्री/ मेढ पर पौधे लगाने और पूर्व में लगाए गए पौधों की देख रेख हेतु प्रोत्साहित किया। अधिष्ठाता, डॉ विमला डुंकवाल ने बताया की होम साईन्स स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा दो पौधे लगाकर कुल 130 पौधे लगाये है और आज के दिन 60 पौधे जामुन, आम, खेजड़ी बॉटम पाम आदि वृक्ष है। पौधरोपण कार्यक्रम में वेक्सीनेशन टीम के प्रभारी डॉ पी.के. सरीन सहित निदेशक छात्र कल्याण डॉ वीर सिंह, निदेशक डॉ सुभाष चंद्र व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
कृषि महाविद्यालय में कोविड वैक्सीनेशन
बीकानेर, 03 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा अप्रैल माह में आयोजित कोविड वैक्सीनेशन की निरंतरता में गृह विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में जिला प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यालय बीकानेर के तत्वाधान में कोविड वैक्सीनेशन आयोजित किया गया इसमें पहली व दूसरी डोज़ मिलाकर कुल 150 लोगों टीका लगवाया। टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्र टीम के प्रभारी डॉ पी.के. सरीन, राजकीय चिकित्सालय केंद्र बीछवाल द्वारा किया गया।
गृह विज्ञान महाविद्यालय में कोविड वैक्सीनेशन
बीकानेर, 03 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा अप्रैल माह में आयोजित कोविड वैक्सीनेशन की निरंतरता में गृह विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में जिला प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यालय बीकानेर के तत्वाधान में कोविड वैक्सीनेशन आयोजित किया गया इसमें पहली व दूसरी डोज़ मिलाकर कुल 150 लोगों टीका लगवाया। टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्र टीम के प्रभारी डॉ पी.के. सरीन, राजकीय चिकित्सालय केंद्र बीछवाल द्वारा किया गया।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...