खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
अभी लगाए अभी उखड़ने लगे जस्सूसर गेट के पत्थर
बीकानेर
जस्सूसर गेट सोंदर्यीकरण का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ और पत्थर फिर उखड़ने लगे हैं। 26 अगस्त 2021,बीकानेर/काफी लंबे समय से लाखों रुपए की लागत से जस्सूसर गेट को हेरिटेज लुक देने का कार्य अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ इससे पहले ही यहां लगे पत्थर उखड़ कर नीचे गिरने लगे हैं। इस प्रकार जनता की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपए खर्च कर जस्सूसर गेट को निखारने का तो कार्य किया जा रहा है लेकिन इसकी मजबूती की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर यही हाल अभी से हैं तो आगे भविष्य में क्या जस्सूसर गेट इसी तरह सुंदर रहेगा और मजबूत बना रहेगा यह बहुत बड़ा सवाल है। यहां के बाशिंदों में इस बात को लेकर बड़ा रोष है।क्या सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। ज्ञात रहे इससे पहले भी जस्सूसर गेट का सौंदर्यीकरण हुआ था और कुछ समय पश्चात ही गेट के चारों तरफ लाल पत्थर और प्लास्टर उखड़ने शुरू हो गए थे। जस्सूसर गेट क्षेत्र के निवासी धनपत श्रीमाली,महावीर कुमार, उत्तमचंद,रामदेव लगातार बीकानेर की इस धरोहर दरवाजों को मजबूती से बनाने की अपील करते आ रहे हैं।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...