खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*
*
*
✍🏻
रेल यात्रियों की तो निकल पड़ी
ये ट्रेन हुई लेट, यात्रियों को मिलेगा लाखों रुपये का हर्जाना
हवाईजहाज़ जैसी सुविधाएं देने वाली ट्रेन के यात्रियों की तो निकल पड़ी
नई दिल्ली । देश की पहली प्राइवेट ट्रेन
तेजस एसप्रेस के 2,035 यात्रियों को रेलवे की कंपनी
आईआरसीटीसी 4.5 लाख रुपये हर्जाना देगी। दिल्ली
और लखनऊ के बीच चलने वाली यह ट्रेन शनिवार और
रविवार को लेट हो गई थी। शनिवार को भारी बारिश के
कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिगनल फेल हो जाने
के कारण यह ढाई घंटे लेट हो गई थी। रविवार को भी
लखनऊ-दिल्ली तेजस एसप्रेस करीब एक घंटे लेट हुई
थी। तेजस एसप्रेस में यात्रियों लाइट वाली सुविधाएं
दी जाती हैं। तेजस एसप्रेस में ट्रेन के लेट होने पर
यात्रियों को हर्जाना देने का प्रावधान है। ट्रेन के 1 घंटा
लेट होने पर हरेक यात्री को 100 रुपये और दो घंटे या
उससे अधिक लेट होने पर 250 रुपये हर्जाना देने का
प्रावधान है। इस तरह आईआरसीटीसी यात्रियों को
4,49,600 रुपये का हर्जाना देगा। तेजस एसप्रेस देश
की पहली प्राइवेट और कॉर्पोरेट ट्रेन है, जिसका संचालन
आईआरसीटीसी करती है।
जानिये कितना मिलेगा हजऱ्ाना
आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत
कुमार सिन्हा ने कहा कि शनिवार की यात्रा के लिए
1,574 यात्रियों को 3,93,500 रुपये रिफंड किए
जाएंगे। रविवार की यात्रा के लिए 561 यात्रियों में से
प्रत्येक को 100 रुपये मिलेंगे। यानी उन्हें कुल 56100
रुपये दिए जाएंगे। इस तरह 2,035 यात्रियों को कुल
4,49,600 रुपये का हर्जाना दिया जाएगा।
आईआरसीटीसी के मुताबिक तेजस एसप्रेस शनिवार
को अपने निर्धारित समय सुबह 6.10 बजे लखनऊ
जंशन से चली थी। लेकिन सिगनल फेल होने के
कारण ट्रेनों को रोक दिया गया था। इसके कारण तेजस
एसप्रेस दो घंटे देरी से नई दिल्ली पहुंची थी। इसी तरह
लखनऊ जा रही तेजस एसप्रेस भी लेट हो गई।
कोरोना वायरस के प्रकोप बढऩे की वजह से
पिछले साल 19 मार्च से लखनऊ-नई दिल्ली और
अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने वाले तेजस एसप्रेस
की सेवा रोकी गई थी। 17 अटूबर 2020 से फिर से
इसका परिचालन शुरू किया था। लेकिन कम ऑयुपेंसी
(टिकट की कम बुकिंग) के चलते इसे नवंबर में फिर
से बंद करने का फैसला किया गया था। नई दिल्ली से
लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एसप्रेस को 23
नवंबर 2020 को और मुंबई और अहमदाबाद के बीच
चलने वाली तेजस एसप्रेस को 24 नवंबर को बंद
किया गया था। बाद में तेजस एसप्रेस की सेवा 14
फरवरी 2021 से फिर से शुरू हुई थी। लेकिन 4 अप्रैल
2021 की यात्रा के बाद इन्हें बंद कर दिया गया था।
लखनऊ और नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस
एसप्रेस (82501/182502) की सेवा को भी 7
अगस्त को बहाल किया गया था।
📎
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...