खबरों में बीकानेर ✍🏻
🖋️
🖋️
*BAHUBHASHI*
🖋️
🖋️
✒️
कोलायत कॉलेज में टेबल कुर्सियां फ्रीज देने की घोषणा
पौधारोपण कर एक विद्यार्थी एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया
खबर नीचे पढ़ें 👇*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
🎈
कोलायत कॉलेज में टेबल कुर्सियां फ्रीज देने की घोषणा
पौधारोपण कर एक विद्यार्थी एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया
बीकानेर
आज दिनांक 06.08.2021 को राजकीय महाविद्यालय, कोलायत के निर्माणाधीन भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “वन महोत्सव कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाते हुए पौधारापण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. शालिनी मूलचन्दानी ने कहा कि निर्माणाधीन भवन जब तक तैयार होगा तब तक महाविद्यालय परिसर हरियाली से समृद्ध होगा। उन्होंने इस हेतु 'एक विद्यार्थी एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलायत पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि झंवरलाल सेठिया ने पौधारोपण को देश और समाज की महती आवश्यकता बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत और संस्थागत रूप से पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही महाविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए झंवरलाल सेठिया ने प्राचार्य कक्ष हेतु प्राचार्य सहित 21 कुर्सियां, प्राचार्य टेबल एवं एक फ्रीज महाविद्यालय को प्रदान करने की घोषणा की। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमारी एवं स्वंय सेवकों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं कोलायत क्षेत्र के गणमान्यजनो ने पौधारोपण कर वृक्ष एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रभुदयाल मूंधड़ा ने महाविद्यालय के मुख्य मार्ग में अवरोध बने गड्डे को मिट्टी से भरने एवं मार्ग को समतल करने की सहमति प्रदान की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सूरज प्रकाश ने सभी आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
✍🏻
📒CP MEDIA
🖋️
BAHUBHASHI
🖋️







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...