खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
शादी के लिए विधवा
महिला को बुलाया, गैंगरेप
के बाद मारकर फेंका
भिंड पुलिस ने डेढ़ महीने बाद किया खुलासा
भिंड। जिले एक युवक ने
ग्वालियर की विधवा महिला को शादी
का झांसा देकर मेहगांव बुलाया। इसके
बाद यहां दोस्तों के साथ मिलकर
गैंगरेप किया है। गैंगरेप के बाद
आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी
है। बॉडी को बोरे में बंद करके सड़क
किनारे फेंक दिया। घटना 15 जून की
है। भिंड पुलिस ने सोमवार को इस
अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को
गिरफ्तार किया है। दरअसल, 17 जून
को भिंड केमोखरी गांव के पास सड़क
के किनारे गड्ढे में बोरी में बंद एक
अज्ञात महिला की लाश मिली थी।
मौके पर पहुंची बरासों थाना पुलिस ने
शुरुआती ततीश के बाद अज्ञात
व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला
दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू
कर दी थी। मृतका के शव के साथ
सरकारी कंडोम का पैकेट भी मिला
था। कंडोम मिलने से पुलिस को
आशंका हुई कि जरूर महिला की हत्या
से पहले कुछ गलत किया गया है।
पुलिस ने मृतका की बॉडी के पर्चे
छपवा कर आसपास के जिलों में
बटवाए। पर्चे बांटने का लाभ भिंड
पुलिस को मिला। कंपू थाना पुलिस के
पास जब मृतका की मौत से संबंधित
पर्चा पहुंचा तो कंपू थाना पुलिस ने
अपने थाने में दर्ज रोशनी नाम की एक
महिला की गुमशुदगी के बारे में भिंड
पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कंपू
इलाके में रहने वाली रोशनी के परिजनों
से भिंड पुलिस ने संपर्क किया और
रोशनी के परिजनों को बुलवाकर
मृतका की शिनाख्त करवाई गई। रोशनी
के परिजनों ने मृतका की शिनात
रोशनी के रूप में की। साथ ही परिजनों
ने पुलिस को बताया कि रोशनी के पति
का देहांत हो चुका है। इसके बाद
रोशनी के परिजनों ने श्यामवीर नाम के
एक युवक पर संदेह जताया। परिजनों
के संदेह के आधार पर पुलिस ने
श्यामवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ
शुरू की तो श्यामवीर ने पूरी घटना
कबूल कर लिया। उसने बताया कि
13 जून को रोशनी अंकित नाम के
युवक से शादी करने के लिए मेहगांव
आई थी। यहां से अंकित के साथ
रोशनी ररी गांव गई थी लेकिन ररी गांव
पहुंचकर अंकित ने शादी करने से
इनकार कर दिया। शादी से इनकार
करने के बावजूद रोशनी ने घर जाने से
मना कर दिया। 15 जून को यहां पर
रोशनी के साथ अंकित और उसके दो
दोस्तों ने गैंगरेप किया और इसके बाद
रोशनी का गला घोटकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद रोशनी के शव को
एक बोरे में बंद कर दिया।
✍🏻
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...