खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन स्पेशल एवं दिल्ली-हिसार-दिल्ली प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन स्पेशल व दिल्ली-हिसार-दिल्ली प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
1. तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा
गाडी संख्या 04087, तिलकब्रिज-सिरसा (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.08.21 से आगामी आदेशों तक तिलकब्रिज से 17.15 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 00.50 बजे सिरसा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04088, सिरसा-तिलकब्रिज (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.08.21 से आगामी आदेशों तक सिरसा से 02.35 बजे रवाना होकर 10.15 बजे तिलकब्रिज पहुंचेगी। यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित होगी।
इस रेलसेवा में वातानुकूलित कुर्सीयान, द्वितीय कुर्सीयान एवं गार्ड डिब्बे होंगे।
2. दिल्ली-हिसार-दिल्ली प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा
गाडी संख्या 04089, दिल्ली-हिसार प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.08.21 से आगामी आदेशों तक दिल्ली से 17.00 बजे रवाना होकर 22.40 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04090, हिसार-दिल्ली प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.08.21 से आगामी आदेशों तक हिसार से 05.15 बजे रवाना होकर 10.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इस रेलसेवा में द्वितीय साधारण श्रेणी एवं गार्ड डिब्बे होंगे।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...