खबरों में बीकानेर ✍🏻
🖋️
मेरी साहित्य यात्रा - कवि भाटी ने बहाई डिंगल काव्य की रसधार
🖋️
*BAHUBHASHI*
🖋️
मेरी साहित्य यात्रा - कवि भाटी ने बहाई डिंगल काव्य की रसधार
🖋️
मेरी साहित्य यात्रा - कवि भाटी ने बहाई डिंगल काव्य की रसधार
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
मेरी साहित्य यात्रा - कवि भाटी ने बहाई डिंगल काव्य की रसधार
🖋️
🎈
मेरी साहित्य यात्रा - कवि भाटी ने बहाई डिंगल काव्य की रसधार -
अखिल भारतीय साहित्य परिषद प्रांत जोधपुर की ओर से आयोजित मेरी साहित्यिक यात्रा के दसवें ऑनलाइन कार्यक्रम में बाड़मेर के साहित्यकार दीपसिंह भाटी 'दीप' ने अपनी गद्य पद्य रचनाओं के माध्यम से लगभग एक घंटा तक राज्य व देश के प्रख्यात साहित्यकारों को बांधे रखा। शारदा स्तुति, प्रकृति चित्रण, श्री कृष्ण रूपक, बरसालो आदि छंदबंद डिंगल रचनाओं का शमा बांधते हुए कवि भाटी ने बातपोश विधा के अंतर्गत विक्रम-वैताल की रोचक बात सुनाकर साहित्य हस्तियों का दिल जीत लिया l इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक डा.शिवराज भारतीय ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का परिचय देते हुए बताया कि राजस्थानी के सुविख्यात बातपोश दीपसिंह भाटी 'दीप' ने डिंगल रसावल नाम से यूट्यूब चैनल पर राजस्थानी लोक साहित्य एवं ऐतिहासिक पात्रों की यश गाथाओं के 700 वीडियो अपलोड किए हैं जिनके 1.16 लाख सब्सक्राइबर हैं इन वीडियो को दो करोड़ दर्शकों ने देखा है इनके काव्य संग्रह सूरापूरां री शौर्य कथावाँ, पळपळती प्रेम कथावां, डिंगल रसावल काव्य संग्रह एवं गद्य बात पोष शीर्षक से कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं l श्री भाटी ने अपने वक्तव्य में कहा कि उन्हें राजस्थानी बातपोश विधा को जन-जन तक पहुंचाने में आत्म संतुष्टि महसूस होती है तथा आप राजस्थानी भाषा के संस्कार व भाषा की मान्यता हेतु निरंतर प्रयासरत हैं l
कार्यक्रम में बीकानेर से डॉ बसंती हर्ष व मोनिका गॉड, बारां से केशव शर्मा व प्रद्युम्न वर्मा ,पाली से पवन पांडे, बाड़मेर से गोवर्धन सिंह जहरीला ,चुरू से राजेंद्र शर्मा मुसाफिर ,कोटपूतली से विजय नागपाल नाविक, कोटा से राजेंद्र गौड़ व प्रेम प्रकाश पारीक बीकानेर , उषा किरण सोनी बीकानेर, शकीला गोदारा गंगानगर, कूंपसिंह हरसाणी बाड़मेर, समाजसेवी मोहनसिंह फलसूंड सहित अनेक साहित्यकारों ने इस वर्चुअल कार्यक्रम में शिरकत कीl
प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अन्नाराम शर्मा ने इस प्रकार के ऑनलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्य को जन जन तक पहुंचाने व साहित्यिक आयोजनों की निरंतरता रखने पर बल दिया व साहित्यकार दीपसिंह भाटी के साहित्यिक अवदान की सराहना की l महामंत्री करण सिंह बेनीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
✍🏻
📒CP MEDIA
🖋️
BAHUBHASHI
🖋️







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...