खबरों में बीकानेर ✍🏻
🖋️
🖋️
गोल्फ में अदिति से सरप्राइज मिले, आशा करें तीन पदकों वाला हो शनिवार
आज ओलंपिक में : एक गोल्ड समेत तीन मेडल का लक्ष्य
*BAHUBHASHI*
🖋️
🖋️
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
गोल्फ में अदिति से सरप्राइज मिले, आशा करें तीन पदकों वाला हो शनिवार
आज ओलंपिक में : एक गोल्ड समेत तीन मेडल का लक्ष्य
📎
खेल को खेल की भावना से खेलें। जीत हार खेल का एक पहलू है। जबकि हमें ओलंपिक में भी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से पदक हासिल कर भावी पीढ़ी को प्रेरणा देनी है। हार जीत को
खेल से जुदा नहीं किया जा सकता। लेकिन खेल को खेल की भावना से खेल कर जीता जा सकता है। हार में भी जीत छुपी होती है। हालांकि बीता दिन निराशाजनक रहा। जिन से उम्मीदें थी वह खिलाड़ी कारणवश पदक नहीं दिला सके लेकिन उनके खेल की सराहना सारी दुनिया कर रही है। आज शनिवार को हमें उम्मीद रखनी चाहिए कि हम आज के इन तीन खेलों में पदक हासिल कर लेंगे...
पढ़ें पूरी खबर नीचे 👇
🖋️
🎈
गोल्फ में अदिति से सरप्राइज मिले, आशा करें तीन पदकों वाला हो शनिवार
आज ओलंपिक में : एक गोल्ड समेत तीन मेडल का लक्ष्य
आज तीन मेडल मिलने की आस, गोल्फ
में अदिति कर सकती हैं सरप्राइज
तोक्यो। ओलिंपिक के 14वें दिन
शुक्रवार को भारत को दो दिल तोडऩे
वाली हार मिली। महिला टीम कांस्य पदक
से चूक गई। पहलवान बजरंग पूनिया भी
सेमीफाइनल में हार गए। अब शनिवार का
दिन भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि
एक गोल्ड समेत तीन मेडल दांव पर है।
नीरज चोपड़ा लाएंगे सोना
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा
की नजरें गोल्ड मेडल जीतने पर होगी।
नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड की
पहली ही कोशिश में 86.65 मीटर के
थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई
कर भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ा दी
थी। 23 वर्षीय नीरज ने जर्मनी के
जोहानेस वेटेर को पीछे छोड़ा था जो
स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा
रहे हैं। जोहानेस ने भी हालांकि,
85.64 मीटर का थ्रो कर ऑटोमेटिक
क्वालीफिकेशन हासिल किया था।
नीरज इस सीजन में शानदार प्रदर्शन
कर रहे हैं और उनके नाम 88.07
मीटर का राष्ट्रीय रेकॉर्ड है, जिसे उन्होंने
मार्च में इंडियन ग्रां प्री में हासिल किया
था। बाद में फेडरेशन कप में 87.80
मीटर थ्रो के साथ एक और सराहनीय
प्रदर्शन किया था।
बजरंग पूनिया से ब्रॉन्ज की उम्मीद
इस ओलिंपिक में गोल्ड की सबसे बड़ी
उम्मीद में से एक बजरंग, लेकिन उनसे
स्वर्ण पदक लाने का सपना टूट गया।
हालांकि उनके पास अभी भी कांस्य पदक
लाने का अवसर है। बजरंग और उनके
प्रतिद्वंद्वी हाजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं
मिले हैं, लेकिन दोनों के बीच एकमात्र
मुलाकात 2019 प्रो रेसलिंग लीग में हुई
थी। पूनिया ने हाजी को 8-6 से हराकर
अपनी टीम पंजाब रॉयल्स को एमपी योद्धा
के खिलाफ जीत दिलाई थी। क्वार्टर
फाइनल मैच में बजरंग ने ईरान के मुतर्जा
घियासी चेका को 2-1 से हराया। भारत
के लिए पदक के बजरंग को विक्ट्री बाई
फॉल के आधार पर जीत मिली।
इतिहास रचने के करीब अदिति अशोक
बहुत मुमकिन है कि अदिति अशोक
सिल्वर जीत जाएगी। अदिति ने तीसरे दौर
में पांच बर्डी और दो बोगी बनाई, जिससे
उनका कुल स्कोर 12 अंडर का हो गया
और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है।
अमेरिका की नैली कोर्डा उनसे तीन
स्ट्रोस आगे है जिन्होंने इस दौर में दो
अंडर 69 स्कोर किया। अदिति के पास
ओलिंपिक गोल्फ में देश के लिए पहला
पदक जीतने का मौका है। उन्होंने कहा कि
उन्हें इस बात का अंदाजा है कि देश को
उनसे पदक की उमीद है लेकिन वह इस
दबाव को फिलहाल नहीं लेना चाहती है।
ओलिंपिक कार्यक्रम में 2016 में गोल्फ
की वापसी के बाद, किसी भी भारतीय ने
पदक नहीं जीता है और अदिति को इस
खिताब का मतलब अच्छे से पता है।
तोक्यो हो सकता है भारत का
सर्वश्रेष्ठ ओलिंपिक
भारत ने अबतक तोक्यो ओलिंपिक में
दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल
पांच पदक जीते हैं, लेकिन उसे अबतक
गोल्ड हासिल नहीं हुआ है। इससे पहले
2012 लंदन ओलिंपिक में भारत ने छह
मेडल अपने नाम किए थे। 60 पुरुष
और 23 महिला एथलीटों के साथ कुल
83 एथलीटों के दल ने दो सिल्वर और
चार ब्रॉन्ज अपने नाम किए थे। शूटर
विजय कुमार और पहलवान सुशील
कुमार ने एक-एक सिल्वर, शूटर गगन
नारंग और भारतीय शटलर साइना
नेहवाल, मुक्केबाज मेरी कॉम और
पहलवान योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक
जीता था।
✍🏻
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🖋️
BAHUBHASHI
🖋️






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...