खबरों में बीकानेर ✍🏻
🖋️
🖋️
*BAHUBHASHI*
🖋️
🖋️
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
🎈
चौके-छक्के जारी, सचिन नाम ही भारी, भाजपा मे शामिल होने संबंधी वक्तव्य पर डोला विकट
BJP उपाध्यक्ष के बयान से हलचल : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी बोले- सचिन पायलट अच्छे नेता हैं, जल्द कांग्रेस छोड़ BJP में आएंगे
जयपुर
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुला कुट्टी ने कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान से एक बार फिर सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुट्टी ने सचिन पायलट को लेकर चल रहे कयासों को हवा देते हुए कहा है कि सचिन अच्छे नेता हैं। जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। भाजपा की ओर से पहले भी सचिन पायलट को लेकर बयानबाजी की जा चुकी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल नेता। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल नेता। जतिन की तरह कांग्रेस छोड़ने की पूरी उम्मीद जयपुर में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुला कुट्टी भी शामिल होने आए थे।
उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि उन्हें इसका पूरा भरोसा है कि सचिन पायलट जल्द कांग्रेस छोड़ देंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में जतिन प्रसाद ने समय रहते कांग्रेस को छोड़ दिया। अब उम्मीद है कि राजस्थान में सचिन पायलट भी जल्द ही कांग्रेस छोड़ देंगे। बाद में फिर दोहराया- सचिन पायलट आ ही गए। कार्यक्रम के बाद मीडिया ने भाषण में सचिन को लेकर दिए बयान पर सवाल किया तो कुट्टी ने दोहराया कि "बस सचिन पायलट आ ही गए"। कुट्टी ने कहा, मैं यही सोचता हूं कि वह भविष्य में भाजपा में आएंगे। अब्दुल्ला कुट्टी के अनुसार सचिन पायलट एक अच्छे नेता हैं। वो जल्द ही भाजपा के साथ दिखेंगे। इससे पहले भी कई बार भाजपा की ओर से सचिन पायलट के भाजपा में आने को लेकर बयान दिए गए थे।
✍🏻
📒CP MEDIA
🖋️
BAHUBHASHI
🖋️






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...