खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
कृषि विश्वविद्यालय में कॉविड टीकाकरण
।
बीकानेर, 02 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा अप्रैल माह में आयोजित कोविड वैक्सीनेशन की निरंतरता में कल दिनांक 3 अगस्त 2021 को प्रातः 10:00 से 5:00 तक गृह विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में जिला प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यालय बीकानेर के तत्वाधान में कोविड वैक्सीनेशन आयोजित किया जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में कुलपति प्रो.आर.पी.सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में कार्यरत कार्मिक व परिवारजन, जिनकी आयु 45 वर्ष या उससे अधिक हो कोविड वैक्सीनेशन की द्वितीय खुराक हेतु उपस्थित हो सकते हैं तथा 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के कार्मिक एवं विद्यार्थी कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम खुराक के लिए भी उपस्थित हो सकते हैं। समस्त लाभार्थियों को वैक्सीनेशन हेतु अपना आधार कार्ड लाना आवश्यक है। इसी के साथ सभी से आग्रह किया कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें जैसे कि मास्क लगाएं, 6 गज की दूरी एवं अनावश्यक रूप से भीड़ ना करें।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...