खबरों में बीकानेर ✍🏻
🖋️
🖋️
*BAHUBHASHI*
🖋️
🖋️
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
🎈
हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। गोपीनाथ मोहल्ला विकास समिति के तत्वाधान में हरियाली अमावस्या के अवसर पर ताऊमहाराज व्यास की स्मृति में कानासर की कुम्हारों की बड़ी ढाणी में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के दिनेश सक्सेना द्वारा पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव रामगोपाल व्यास, रतनसिंह रघुवंशी, महेन्द्र आचार्य, हरिनारायण व्यास, शंकरराम जाखड़, श्रीराम आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे। गांव की श्मशान भूमि तथा घरों में वृक्षारोपण किया गया। गांव में नये वृक्षारोपण के लिए वहां के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आगामी दिनों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने व वितरण का कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर श्री व्यास ने अवगत कराया कि भविष्य में भी पापड़ी, सीताफल, बिल, आम, तुलसी, बड़ आदि फलदार एवं छायादार पौघा रोपण एवं वितरण अभियान चलाया जाएगा ताकि आम जन में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागृत किया जा सके।
✍🏻
📒CP MEDIA
🖋️
BAHUBHASHI
🖋️







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...