खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
अब पूर्ण स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जयपुर । चेस्ट में दर्द की
शिकायत होने पर सीएम अशोक गहलोत को
एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम
की पत्नी सुनीता गहलोत और पुत्र आरसीए
अध्यक्ष वैभव गहलोत उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक
एसएमएस अस्पताल में हो गई है। उनकी सेहत में
अब सुधार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी
लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप
सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल
रहने की जानकारी दी है। एसएमएस मेडिकल
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने मुख्यमंत्री
का हेल्थ बुलेटीन जारी किया। उन्होंने कहा-
सीएम की एंजियोप्लास्टी सफल रही है। अब
उनकी जांचें नॉर्मल हैं। एंजियोप्लास्टी के बाद
उन्हें 24 घंटे ऑजर्वेशन में रखा जाएगा। सीएम
को 2 से 3 दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह
दी गई है। वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राजस्थान
के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रवार सुबह
स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ गया था। चेस्ट में दर्द
व सांस में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री निवास का
स्टाफ उन्हें तुरंत की एसएमएस अस्पताल लेकर
पहुंचा। तबीयत बिगडऩे की सूचना मिलते ही
पुलिस प्रशासन व sms अस्पताल का प्रबंधन
अलर्ट हो गया। अस्पताल में प्रोटोकॉल के
मुताबिक पहले से मौजूद अस्पताल प्राचार्य
डॉटर सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा
सहित कॉर्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञों ने
उन्हें हैंडल किया। यहां जांच होने पर सामने आया
कि उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी लॉकेज है।
इसके बाद गहलोत को एसएमएस के क्रिटिकल
केयर यूनिट में भर्ती किया गया।
ओएसडी ने किया ट्वीट
सीएम के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा
ने ट्वीट किया है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की
एसएमएस में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी हो गई
है। अब सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई
बात नहीं है। प्रदेशवासियों की दुआओं से
मुयमंत्री जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। परिवहन मंत्री
प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर लिखा है
कि मुयमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी
हो गई है। मैं उनके साथ ही अस्पताल में हूं और
मुयमंत्री एकदम स्वस्थ हैं। राजस्थान की जनता
की दुआएं मुयमंत्री के साथ हैं।
डोटासरा बोले- 24 घंटे
ऑब्जर्वेशन में रहेंगे सीएम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने
कहा, सीएम को देर रात सीने में दर्द की शिकायत
हुई थी। सुबह ओके डायग्नोस्टिक सेंटर में जाकर
जांच करवाई तो लॉकेज का पता चला।
एसएमएस के डॉक्टरों से सलाह लेकर गहलोत
आज सुबह 11.30 बजे अस्पताल पहुंचे। जहां
बांगड़ यूनिट में कार्डियोलॉजिस्ट के तमाम
डॉटर्स की टीम ने करीब आधे घंटे में उनकी
एंजियोप्लास्टी करके एक स्टैंड डाला। डोटासरा ने
बताया कि अब गहलोत पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें
डॉटर 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखेंगे।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...