खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
पूरे राजस्थान में बारिश
के आसार, 7 सितंबर तक होगी
■
जयपुर । राजस्थान में
सुस्त पड़ा मानसून अब रविवार
से एक्टिव होगा। इंद्रदेव मेहरबान होंगे और बारिश का
दौर शुरू होगा। मानसून की गतिविधियां
सितंबर के पहले सप्ताह तक होगी। इस
बार पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
अब तक ज्यादातर बारिश पूर्वी राजस्थान
में ही हुई है। जयपुर मौसम विभाग के
निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि
वर्तमान में बंगाल की खाड़ी व पश्चिम
बंगाल से लगने वाले क्षेत्र के ऊपर एक
सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से
अगले चौबीस घंटों के दौरान एक कम
दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस
सिस्टम के कारण राजस्थान के पूर्वी
हिस्से में 29 अगस्त से बारिश का दौर
शुरू हो जाएगा। 29-30 अगस्त को
उदयपुर, कोटा भरतपुर संभाग के जिलों
में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से
मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...