खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*
*
*
**
*
*
***
*
*
*
**
*
*
✍🏻
सास के आरोप को झूठा साबित
करने के लिए दहकते अंगारों पर नंगे
पांव चली बहू
■
छिदवाड़ा। मध्य प्रदेश के
छिंदवाड़ा से एक वीडियो वायरल हुआ
है, जहां पर एक महिला दहकते अंगारों
पर चल रही है. बताया जा रहा है कि
महिला को सास के आरोपों को झूठा
साबित करने के लिए रामाकोना गांव के
तथाकथित बाबा के दरबार में अंगारों पर
चलना पड़ा. यह पूरा मामला 17 अगस्त
गांव रामकोना का है. यहां पर तथाकथित
बाबा दरबार का संचालन करते हैं.
मंगलवार की रात यहां दरबार में बाबा के
मानने वाले जुटे थे. यहां बाबा ने कुछ
लोगों की अर्जियों पर सुनवाई की. एक
ऐसी ही अर्जी की सुनवाई करते हुए बाबा
ने मोहखेड़ के मऊ निवासी महिला को
बुलाया. बाबा ने महिला से सबके सामने
कहा कि इस औरत पर कलंक है. इसने
अपने पति को कुछ खिला पिलाकर वश
में कर लिया है. अगर ये औरत गलत है
तो आग में खाक हो जाएगी. बाबा के
दिशा-निर्देश के बाद खुद को सच्चा
साबित करने महिला अग्नि परीक्षा देने के
लिए तैयार हुई और नंगे पांव अंगारों पर
चलकर दूसरी तरफ निकल गई. बताया
जा रहा है कि महिला की सास ने बाबा
के पास अर्जी लगाई थी कि उसकी बहू
ने उसके बेटे को कुछ खिला पिलाकर
अपने वश में कर रखा है. इस घटना के
बाद अंगारों पर चली महिला ने बताया
कि पारिवारिक विवाद होता था. वो खुद
अपनी मर्जी से बाबा के दरबार गई थी।
📎
हिस युगपक्ष
C P MEDIA
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...