खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री ट्रेनों के समयपालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर प्रथम स्थान पर
🔎
*BAHUBHASHI*
✒️
उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री ट्रेनों के समयपालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर प्रथम स्थान पर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
🔎
🔎
🔎
🔎
🎈
✍🏻
उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री ट्रेनों के समयपालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर प्रथम स्थान पर वित्तीय वर्ष में अब तक रिकार्ड 8.8 मिलियन टन माल रिकार्ड लदान किया
श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के दिशानिर्देशों अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है ताकि यात्री और माल उपभोक्ताओं को अधिकाधिक सुविधा प्रदान की जा सकें।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रयासों के फलस्वरूप यात्री ट्रेनों के संचालन पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे इस वर्ष जुलाई माह तक 98.8 % के समयपालन को प्राप्त कर सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर प्रथम स्थान पर है। वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे पर लगभग 85 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है एवं रेलवे का प्रयास है कि यात्री भार की समीक्षा के आधार पर सभी रेलसेवाओं को प्रारम्भ किया जाये।
देश के प्रत्येक भाग में आवश्यक सामग्री की निर्बाध आपूर्ति हो इसके लिये रेलवे द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर इस वर्ष जुलाई माह तक 8.8 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि की 5.01 मिलियन टन से 76 %अधिक है। उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे को जुलाई माह तक 8.73 मिलियन टन लदान का लक्ष्य दिया गया था।
श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्देशन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर हैं
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...