खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*
*
*
✍🏻
कोविड-22 वेरिएंट के अगले साल तक आने की आशंका
बिना वैक्सीन के वैरिएंट से संक्रमित इनसान सुपर स्प्रेडर हो सकता है
नई दिल्ली।
विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 से भी ज्यादा तेजी से फैलने वाला कोरोनावायरस का सुपर वैरिएन्ट लोगों में और भी तेज़ी से फैल कर कहर ढहा सकता है। कोविड-22 वेरिएंट के अगले साल तक आने की आशंका है। वैक्सीनेशन के बिना कोई भी संक्रमित इनसान इसे तेज़ी से फैला सकता है।
बिना वैक्सीन के वैरिएंट से संक्रमित इनसान सुपर स्प्रेडर हो सकता है : केवल टीकाकरण पर भरोसा नहीं कर सकते हैं, इसलिए हमें अगले कुछ वर्षों में एक से अधिक टीकाकरण के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने बताया कि बीटा और गामा वेरिएन्ट्स आंशिक तौर तर एंटीबॉडीज को चकमा दे सकते हैं जबकि डेल्टा वेरिएन्ट बहुत ज्यादा संक्रामक है। अपने बच्चों को बचाने के लिए कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करें खुद वैक्सीन लगवाएं ताकि आपका बच्चा भी इस बीमारी से महफूज़ रहे। जब भी घर से निकलें डबल मास्क पहनें। सैनिटाइजर का यूज करें हाथों को दिन में कई बार 20 सेकेंड के लिए वॉश करें। लोगों से छह फीट की दूरी बनाएं रखें। घर को साफ रखें और डिसइंफेक्ट करें। बाहर से लाए गए हर सामान को डिसइंफेक्ट करें।
विशेषज्ञों के मुताबिक बिना टीकाकरण के सभी इंसान संभावित सुपर स्प्रेडर है। सुपर स्प्रेडर से मतलब उस संक्रमित इंसान से है जो औसत से ज्यादा लोगों में बीमारी फैलाता है। ऐसे सुपर स्प्रेडर में दस लोगों को बीमार करने की क्षमता हो सकती है। सुपर स्प्रेडर ज्यादातर 'ट्रांसमिशन की नई चेन शुरू करते हैं, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन पैदा करते हैं, और इस तरह अगला चरण शुरू करते हैं।अगले कुछ वर्षों में इस बीमारी से बचाव करने के लिए एक से अधिक टीकाकरण करने की आवश्यकता होगी।
📎
C P MEDIA
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...