खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
✒️
एसकेआरएयूः कैसे मनाया जाएगा 15 अगस्त, कुलपति ने दिया मार्गदर्शन
मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा, जगह-जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी
कोरोना एडवाइजरी की पालना के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
कुलपति प्रो. सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित
बीकानेर,05 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में 75वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह कोरोना एडवाइजरी की पालना के साथ, गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में कुलपति सचिवालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित हुई। प्रो. सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते हुए केस देश व राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की पूर्ण पालना के साथ मुख्य समारोह होगा। समारोह की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके बाद परेड को सलामी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर आदि की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी तथा इसके अनुरूप ही बैठक व्यवस्था होगी। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन भी नहीं होगा। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्मिकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम से पूर्व कोरोना जागरूकता से संबंधित जिंगल्स चलाए जाएंगे। इस दौरान कुलपति ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दें। मुख्य समारोह से पहले निदेशालयों, महाविद्यालयों एवं समस्त इकाइयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक मे विभिन्न डीन-डायरेक्ट व अधिकारी उपस्थित रहे।
बाजरा, खजूर व अन्य उत्पादों मार्केटिंग व सेल पर चर्चा – बैठक में होम साइंस कॉलेज के मरू-शक्ति खाद्य प्रसंस्करण यूनिट द्वारा तैयार बेकरी उत्पादों की बिक्री के लिए भी चर्चा की गई। कुलपति महोदय ने बताया की बेकरी यूनिट द्वारा निर्मित बाजरा के उत्पादों की सभी जगह प्रशंसा हो रही है और इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के बाहर कैनोपी लगाकर खजूर की बिक्री की जा रही है। विश्वविद्यालय के मार्ग से गुजरने वाले वाहन रुक कर के खरीद कर रहे हैं। हर समय ग्राहक खजूर खरीदते देखे जा सकते है । जिस तरह खजूर फल खरीद हेतु रुक रहे है उसी तरह स्वाद व पौष्टिकता से भरपूर बाजरा के बेकरी उत्पाद भी खरीदेंगे। इसलिए विश्वविद्यालय के आउटलेट जो कि निर्माणाधीन है उसकी प्रगति पर भी चर्चा की और आशा व्यक्त की कि महीने भर में तैयार हो जाएगा। इससे ना केवल विश्वविद्यालय के उत्पाद की बिक्री बढ़ेगी बल्कि राह से गुजरने वाले लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार के बेकरी बाजरा उत्पाद आदि उपलब्ध रहेंगे। हाल ही में खजूर मूल्य संवर्धन के उत्पाद भी लोकप्रिय हो रहे हैं और इनके मार्केटिंग और सेल पर भी ध्यान दिया जा सकता है। एक योजना के तहत आईएबीएम के छात्रों द्वारा ऑनलाइन सेल - मार्केटिंग के जरिए उत्पादों का प्रचार प्रसार किया जा सकता है ।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
🔎
🔎
🔎
🔎
🎈
✍🏻
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...