खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
कोरोना वैक्सीन : सोशल मीडिया पर ट्रेंड
हुआ 1 करोड़
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का बना रेकॉर्ड, पहली बार
एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए, पीएम का ट्वीट
नई दिल्ली । कोरोना की
संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए
युद्ध स्तर पर जारी तैयारी के बीच अच्छी
खबर है। भारत में शुक्रवार को एक ही
दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की 1
करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं, जो अब
तक किसी एक दिन का रेकॉर्ड है। पीएम
मोदी ने भी इस उपलिध पर प्रसन्नता
जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।
पीएम मोदी ने कहा, आज रेकॉर्ड
वैक्सीनेशन हुआ है। 1 करोड़ के आंकड़े
को पार करना ऐतिहासिक उपलब्धि है।
वैक्सीन लगवाने वाले और वैक्सीनेशन
अभियान को सफल बनाने वाले लोगों
को बधाई।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
हुआ 1 करोड़
जैसे ही यह खबर आई, सोशल
मीडिया पर टॉप ट्रेंड में आ गया। लोग
वैक्सीनेशन की बातें करने लगे।
दरअसल, जिस तरह से कोरोना की
तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है, ऐसे
में वैक्सीन ही हमें सुरक्षा प्रदान कर
सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि
कोरोना के खतरे से बचने के लिए
वैक्सीन के साथ-साथ मास्क लगाना
होगा और सामाजिक दूरी का पालन करना
होगा। ऐसे में वैक्सीनेशन का यह रेकॉर्ड
एक सुखद संकेत है। सरकार भी इस बात
पर जोर दे रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग
जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन
सभी को मुफ्त में लगाई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया,
सबका साथ सबका विकास सबका
विश्वास सबका प्रयास यह वही प्रयास है
जिससे देश ने 1 दिन में 1 करोड़ से
अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर
लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक
परिश्रम और पीएम नरेंद्र मोदी जी का दृढ़
संकल्प रंग ला रहा है। कई नेताओं ने
ट्वीट कर इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर
की है।
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 1
दिन में 1 करोड़ वैक्सीन ! ये आंकड़ा नए
भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति व अपार क्षमता
का प्रतिबिंब है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...