खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल सहित इन रेलसेवाओं में बढाया 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा
*दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एवं बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल रेलसेवाओं में बढाया 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एवं बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर स्पेशलरेलसेवाओं में 01 द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 08213/08214, दुर्ग-अजमेर-दुर्ग स्पेशल में दुर्ग से दिनांक 12.09.21 एवं 19.09.21 तथा अजमेर से दिनांक 13.09.21 एवं 20.09.21 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी से इस मार्ग के यात्रियों को द्वितीय शयनयान श्रेणी की अधिक बर्थ उपलब्ध होगी।
2. गाडी संख्या 08245/08246, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल रेलसेवा में बिलासपुर से दिनांक 28.08.21 को एवं बीकानेर से दिनांक 31.08.21 को 01 द्वितीय शयानयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी से इस मार्ग के यात्रियों को द्वितीय शयनयान श्रेणी की अधिक बर्थ उपलब्ध होगी।
*डिब्बों में अस्थाई बढोतरी*
*अजमेर-दादर-अजमेर स्पेशल रेलसेवा में बढाया 01 द्वितीय शयनयान डिब्बा*
रेलवे द्वारा अजमेर-दादर-अजमेर स्पेशल रेलसेवा में 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 02990/02989, अजमेर-दादर-अजमेर स्पेशल रेल सेवा में अजमेर से दिनांक 29.08.21 को एवं दादर से दिनांक 30.08.21 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी से इस मार्ग के यात्रियों को द्वितीय शयनयान श्रेणी की अधिक बर्थ उपलब्ध हो पायेगी।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...