खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
गृहलक्ष्मी बच्चों संग नींद में गाफिल थी, गहनों को चुरा ले गए चोर
स्वर्णकार के मकान में चोरों की सैंध, उड़ा ले
गये लाखों के जेवरात
बीकानेर। शहर के कोतवाली इलाके में सुनारों की कोटड़ी के पीछे रहने वाले एक स्वर्णकार के मकान में हुई सैंधमारी की वारदात में अज्ञात चोर लाखों के जेवरात उड़ा ले गये। सोमवार
की रात करीब ढाई बजे हुई इस वारदात की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर चोरों के साक्ष्य सबूत जुटाने के लिये एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर बुलाई।
बताया जाता है कि घर में ज्वैलरी घड़ाई का काम करने वाले जगदीश सोनी के मकान में हुई इस वारदात में अज्ञात चोरों ने मैन गेट की रैलिंग तोड़ कर अंदर के दरवाजे की चिटकनी खोली और कमरें में घुस कर अलमारी रखे सोने के
जेवरात समेट ले गये। वारदात के समय मकान में जगदीश सोनी की पुत्रवधू और उसके दो बच्चें मौजूद थे, लेकिन गहरी नींद में होने के कारण उन्हे मकान में घुसे चोरों की भनक भी नहीं लगी। सुबह जगदीश सोनी की पुत्रवधू ने कमरें में अलमारी खुली और गहनों के खाली बॉक्स इधर उधर बिखरे देखें तो उसे चोरी की घटना का पता चला। बताया जाता है कि मकान मालिक जगदीश सोनी और उसके परिवार के लोग इलाज
के सिलसिले में बीकानेर से बाहर गये
हुए है। उनकी पुत्रवधू और दो बच्चे
अभी सोमवार को ही घर आये थे ।
बुधवार सुबह मकान में चोरी की सूचना
मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ
पहुंचे एसएचओं कोतवाली नवनीत
विश्रोई ने जांच पड़ताल कर मकान में
मौजूद महिला से घटना की जानकारी
ली और आस पास मकानों प्रतिष्ठानों में
लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी
खंगाले। पुलिस के अनुसार वारदात को
लेकर गंभीरता से जांच पड़ताल की जा
रही है और चोरों के साक्ष्य सुराग जुटाने
के लिये मौके पर एफएसएल टीम के
साथ डॉग स्क्वायड की टीम से जांच
कराई है।
✍🏻
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...