खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी से मिले सोशल मीडिया स्टेट काॅर्डिनेटर व्यास
राजनैतिक और संगठनात्मक नियुक्तियों में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की पैरवी की
बीकानेर, 1 जुलाई। यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट काॅर्डिनेटर ऋषि कुमार व्यास ने मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा से जयपुर में मुलाकात की और राजनैतिक नियुक्तियों में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। व्यास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न राजनैतिक तथा संगठनात्मक नियुक्तियां की जानी प्रस्तावित हैं। इनमें युवा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भागीदारी दी जाए, इससे पार्टी को अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के पक्षधर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को प्रतिनिधित्व मिलने पर पार्टी की रीति-नीति अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने हाल ही में नगर निगम में मनोनीत पार्षदों में भी युवाओं को प्रतिनिधित्व देने पर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...