खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बच्छावत पंचायती का शिष्टमंडल मिला ज़िला कलेक्टर बीकानेर से , दर्ज करवाई आपत्ति
बीकानेर रियासत की स्थापना के समय राव बीकाजी के साथ श्री बच्छराज जी भी साथ थे जो रियासत के प्रधानमंत्री भी रहे उन्ही के वंशज बच्छावत कहलाते हैं । इस नाम से बीकानेर में एक मोहल्ला और एक गांव भी मौजूद है । विगत कुछ समय से नेमी चंद बोथरा ट्रस्ट द्वारा अनावश्यक अनाधिकृत रूप से बच्छावत वंशावली से छेड़छाड़ कर बच्छराज जी एवं करमचंद जी को "बोथरा "रूप में प्रचारित करते पोस्टर और बैनर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं, जो बच्छावत वंशजों को किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है इसी क्रम में 1 जुलाई को बच्छावत पंचायती ट्रस्ट के ताराचंद बच्छावत, उज्जवल बच्छावत,ओम प्रकाश बच्छावत, गौतम बच्छावत, ऋषभ बच्छावत आदि एक शिष्टमंडल के रूप में जिला कलेक्टर नमित मेहता से मिले और अपनी लिखित आपत्ति ऐतिहासिक तथ्यों सहित दर्ज़ करवाते हुए एक ज्ञापन उचित कार्रवाई बाबत सौंपा ।
जिला कलेक्टर ने शिष्टमंडल की बात को ध्यान से सुना और उचित कानून सम्मत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया । बच्छावत पंचायती के उज्जवल बच्छावत ने कहा कि अगर उनकी मांग पर कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई तो वह अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत उक्त ट्रस्ट के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाएंगे !
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...