खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
गोदारा ने पौधों की जिम्मेदारी पेड़ बनने तक के लिए संभाली
महात्मा गांधी विद्यालय बरसिंगसर में विशाल वृक्षारोपण कार्यकम का आयोजन
बरसिंगसर, 04 जुलाई 2021 । महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय बरसिंगसर परिसर में आज स्थानीय युवा नेता एवं जिला परिषद सदस्य वार्ड स 40 प्रतिनिधि शिव ओम प्रकाश गोदारा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशाल वृक्षारोपण कार्यकम का आयोजन हुआ जिसमें शाला परिसर में 250 वृक्ष लगाये गये।
कार्यकम में बडी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही इसमें शिव ओम प्रकाश गोदारा ने घोषणा की कि सम्पूर्ण परिसर में लगाये गये वृक्षों की देखभाल हेतु पानी की 1000 लीटर की दो टंकिया , पानी की मोटर एवं ड्रिप सिस्टम की व्यवस्था के साथ-साथ तीन वर्ष तक इन समस्त वृक्षों की देखभाल हेतु एक व्यक्ति की नियुक्ति का सम्पूर्ण खर्च उनके द्वारा वहन किया जायेगा। ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी भंवरलाल गोदारा ने घोषणा की कि वे अपने पिता स्व श्री रामचन्द्र गोदारा की स्मृति में शाला में विद्यार्थियों के लिये पेयजल व्यवस्थार्थ एक वाटर कूलर प्याउ मय जलकुण्ड के नवीनीकरण, वृक्षों की सुरक्षा हेतु विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत एवं काउ कैचर का निर्माण करवा कर विद्यालय को समर्पित करेंगे। इस घोषणा का उपस्थित आमजन एवं शाला स्टाफ ने करतल ध्वनियों से स्वागत किया। युवा नेता सहीराम कस्वां ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि इस विद्यालय के प्रति ग्रामवासियों का बहुत जुडाव हो चुका है हम सभी इसके विकास में हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
कार्यकम का संचालन करते हुए शाला प्रधानाचार्य डॉ चन्दन तलरेजा ने बताया कि गत वर्ष ही प्रारम्भ हुए इस विद्यालय के प्रति ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साह है यह बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र का प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है जिसमें प्रथम वर्ष में ही 464 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है ग्रामवासियों के सहयोग से शाला में निरन्तर विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना काल ने हम सभी को ऑक्सीजन के महत्व से परिचित करवा दिया है वृक्ष अपने आप में विशाल प्राकृतिक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट है अतः वृक्षारोपण का यह पुनीत कार्य आने वाली पीढियों के लिये भी यह बेहतरीन मिशाल है इसके लिये उन्होंने सम्पूर्ण शाला स्टाफ की तरफ से शिव ओम प्रकाश गोदारा , भंवरलाल गोदारा, सहिराम कस्वां, संरपंच प्रतिनिधि रूघाराम गोदारा एवं समरत ग्रामवासियों का हार्दिक आभार प्रकट किया।
वृक्षारोपण कार्यकम में युवा नेता जीतराम गोदारा, रामनिवास गोदारा, श्रवण जाखड, चोरूलाल गोदारा तथा शाला स्टाफ ने राहयोग किया। कार्यकम के दौरान कोरोना गाईडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित की गई।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...