खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत साठ प्रतिशत श्रमिकों का टीकाकरण होना आवश्यक : पचीसिया
जिला उद्योग संघ औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार में चौथा टीकाकरण कैम्प शनिवार को
राज्य सरकार की अनलॉक 3 की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत 60 प्रतिशत श्रमिकों का टीकाकरण होना आवश्यक : पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि राज्य सरकार की अनलॉक 3 की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत 60 प्रतिशत श्रमिकों का टीकाकरण होना आवश्यक है । ओर इस हेतु जिला प्रशासन भी सभी व्यायसायिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों को टीकाकरण करवाने हेतु जोर दे रहे हैं । श्रमिकों का सही समय पर टीकाकरण हो इसी भावना को लेकर बीकानेर जिला उद्योग संघ समय समय पर टीकाकरण केम्प आयोजन करवाता आ रहा है । इसी संदर्भ में बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा दिनांक 3 जुलाई 2021 को बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार में प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक चौथे टीकाकरण केम्प का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें 18 वर्ष की आयुवर्ग के ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से लेकर सीनियर सिटीजन का टीकाकरण किया जाएगा । शिविर में कोविशिल्ड की डोज लगाई जाएगी और सेकिंड डोज जिनके 84 दिन पूर्ण हो चुके है उन नागरिकों को लगाई जाएगी ।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...