खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
अक्टूबर तक दालों
की स्टॉक सीमा तय
आकाश छूती कीमतों में मिलेगी राहत
नई दिल्ली । बढ़ते दाम
और जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र
सरकार ने शुक्रवार को मूंग को छोड़कर
अन्य सभी दालों की स्टॉक सीमा तय
कर दी। यह सीमा थोक, खुदरा
विक्रेताओं, आयातकों और मिल
मालिकों सभी के लिए अक्टूबर 2021
तक लागू की गई है। केंद्रीय खाद्य एवं
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से
इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया
है, जिसके मुताबिक दालों का स्टॉक
रखने की सीमा तत्काल प्रभाव से लागू
कर दी गई है। मंत्रालय ने आदेश में कहा
कि थोक विक्रेताओं के लिए 200 टन
दाल की स्टॉक सीमा होगी। हालांकि,
इसके साथ ही यह शर्त होगी कि वह एक
ही दाल का पूरा 200 टन का स्टॉक नहीं
रख सकेंगे। खुदरा विक्रेताओं के लिए
यह स्टॉक सीमा पांच टन की होगी। मिल
मालिकों के मामले में, स्टॉक की सीमा
उत्पादन के अंतिम तीन महीने या वार्षिक
स्थापित क्षमता का 25 प्रतिशत, जो भी
अधिक है उसके मुताबिक होगी।
आयातकों के लिए क्या निर्देश
आयातकों के मामले में दालों की स्टॉक
सीमा 15 मई 2021 से पहले रखे या आयात
किए गए स्टॉक के लिए थोक विक्रेताओं के
बराबर की स्टॉक सीमा होगी। आदेश में
कहा गया है कि 15 मई के बाद आयात दालों
के लिए आयातकों पर स्टॉक सीमा आयातित
माल को सीमा शुल्क मंजूरी मिलने की तिथि
के 45 दिन बाद लागू होगी। स्टॉक सीमा
वही होगी जो कि थोक विक्रताओं के लिए
तय की गई है।
अगर लिमिट से ज्यादा
हुआ स्टॉक तो...
मंत्रालय के अनुसार, यदि संस्थाओं का
स्टॉक निर्धारित सीमा से अधिक है, तो उन्हें
उपभोक्ता मामलों के विभाग के ऑनलाइन
पोर्टल पर इसे घोषित करना होगा और
आदेश की अधिसूचना के 30 दिनों के भीतर
निर्धारित सीमा के भीतर लाना होगा। मंत्रालय
ने कहा कि मार्च-अप्रैल में दालों की कीमतों
में लगातार बढ़ोतरी हुई है। बाजार को सही
संकेत देने के लिए तत्काल नीतिगत निर्णय
की आवश्यकता महसूस की गई।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...