खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीच शहर तंग गली के एक मकान में आग लगी
बीकानेर। तंग गली के बीच एक मकान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना इलाके में एक मकान में लगी आग के कारण अफरा तफरी सी मच गई। गली तंग होने के कारण आग पर काबू पाने के लिये दमकल को भी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के लखोटिया चौक स्थित चौथाणी ओझाओं की गली में शार्ट सर्किट से लगी आग से एक कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आग लगने पर घर के सदस्य बाहर निकल आए जिससे बड़ीराहत की बात यह रही कि कोई झुलसा नहीं। ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र की लाइट कट कर दी गई। बताया जा रहा है कि गणेशदास व्यास के मकान के ऊपरी कमरे में धुंए के गुब्बार देख आस पड़ोस के लोग सकते में आ गये। इतनी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। तंग गली होने के कारण बड़ी दमकल नहीं आ सकी तो छोटी दमकल के सहारे की आग बुझाने के प्रयास किये गये।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...