खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्रियों पर निशाना
- कल्ला, धारीवाल, रघु व डोटासरा ने जमकर किया काम
- हेम शर्मा -
ख़बर अपडेट। राजस्थान सरकार इन दिनों मुसलसल सुर्खियों में है। पार्टी के नेता इन दिनों जो गुल खिला रहे हैं, वो कांग्रेस के मुंह पर कालिख पोतने के मानिंद है। मसला यह है कि राज्य सरकार के कुछ विधायकों, अपनी ही पार्टी के प्रमुख मंत्रियों की शिकायतें कर रहे हैं। वो भी राष्ट्रीय महासचिव से। 'राजस्थान कांग्रेस' की यह कैसी बदरंग तसवीर बन रही है? आज के विमर्श में इसी मसले पर तफसील से बात करेंगे।
कांग्रेस के प्रमुख नेता- शांति धारीवाल, डॉ. बी. डी. कल्ला, गोविंद डोटासरा और रघु शर्मा। इन्हें गहलोत सरकार के आधार स्तम्भ के तौर पर जाना जाता है। अब इनको लेकर की गई शिकायतें भी सुन लीजिए- ठीक से बात नहीं करना, धारीवाल की प्रभारी मंत्री के रूप में पहचान से इंकार करना, कल्ला, रघु शर्मा मिलते तक नहीं, ट्रांसफर पोस्टिंग में मनमानियां, कल्ला के ख़िलाफ़ प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, जल जीवन मिशन टेंडर में भाई भतीजावाद का आरोप वगैरह-वगैरह। ये शिकायतें क्या दर्शाती हैं? ऐसे आरोप तो विपक्ष के नेता सत्तापक्ष के मंत्रियों पर लगाते हैं। लेकिन हैरानी इस बात की है कि ऐसे आरोप कांग्रेस पार्टी के ही विधायक लगा रहे हैं।
माना कि सियासत आरोपों-प्रत्यारोपों पर चलती है। लेकिन जो मंत्री सरकार की रीढ़ कहे जाते हैं, उनकी ही पार्टी के नेताओं के ऐसे आरोप क्या साबित करते हैं? इनसे उन प्रमुख नेताओं की जनता में छवि ही ख़राब होनी है। सवाल यह उठता है कि क्या विधायक मंत्रियों पर आरोप लगाकर उनको हटाना चाहते हैं? क्या उनकी जगह आने वाले मंत्री दूध के धुले होंगे? क्या शिकायत करने वाले विधायक खुद अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता की पूरी बात सुनते हैं? खैर, इन सवालों के जवाब जो भी हों, लेकिन इसे राजनीति में गिरावट की पराकाष्ठा न कहें तो और क्या कहें? ऐसे में जनता का क्या हश्र हो रहा होगा, कल्पना करना भी मुश्किल मालूम होता है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...