खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
घरेलू बजट चौपट : गैस सिलेंडर जेब "फाड़" रहा, पेट्रोल डीजल हो रहे पहुंच से बाहर
कोरोना की तीसरी, महंगाई की ये कौनसी लहर है...
2 जुलाई से पेट्रोल 36 पैसे बढ़ा, डीजल यथावत
श्रीगंगानगर में प्रति ली. दरें
सामान्य पेट्रोल 110.40 रु.
डीजल : 102.42 रु.
प्रीमियम पेट्रोल 113.60 रु.
डीजल 106.09 रु.
जयपुर । कोरोना की लहर पर लहर को हराने वाली जनता महंगाई की लहरों पर डूब-उतरा रही है। आज के युग में जीवन के चक्के पेट्रोल और डीजल से चल रहे हैं तो रसोईघरोंमें गैस सिलेंडर बिना दाल रोटी पकाना सपना है। और पेट्रोल-डीजल
और खाद्य पदार्थ की कीमतों में बढ़ोतरी
से महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की
जनता के लिए एक और खबर झटका देने
आई है। पेट्रोलियम कंपनियां लगातार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी
करके जनता को वैसे महंगाई के बोझ तले
दबा रही है, वहीं अब कंपनियों ने आज
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी बढ़ा दी
हैं। कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में
25.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए हैं, जो
आज से लागू हो गए। रसोई गैस की बढ़ी
कीमतों के बाद आज जयपुर में रसोई गैस
का एक सिलेंडर 813 की जगह
838.50 रुपए में मिल रहा है। एलपीजी
डिस्ट्रीब्यूटर फैडरेशन ऑफ राजस्थान के
महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि
कंपनियों ने आज रसोई गैस और
कमर्शियल उपयोग के सिलेंडर दोनों के ही
कीमतों में बढ़ोतरी की है। घरेलू सिलेंडर
25.50 रुपए, जबकि कमर्शियल
सिलेंडर पर 84 रुपए बढ़ाए हैं। इस बढ़ी
हुई कीमत के बाद अब बाजार में
कमर्शियल उपयोग का गैस सिलेंडर
1488.50 रुपए की जगह 1572.50
रुपए में मिलेगा।
14 माह से बंद है सब्सिडी
केन्द्र सरकार की ओर से पिछले साल
अप्रैल में लॉकडाउन लगाने के बाद
रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी
को घोषित तौर पर रोक दिया।
अप्रैल 2020 तक लोगों को रसोई गैस
पर 147 रुपए की सब्सिडी मिली थी,
लेकिन मई 2020 के बाद से अब तक
एक रुपए सब्सिडी के नहीं दिए,
जबकि मई 2020 से लेकर जून 2021
यानी 13 महीने के अंदर 255.50
रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...