खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बारह थानों के अनुमोदन प्रस्ताव
आठ नए न्यायालयों की स्थापना,
■
जयपुर । मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण
वर्ष 2021-22 के तहत प्रदेश में 8 नए
न्यायालयों और 12 नए थानों के
क्षेत्राधिकार के प्रस्ताव अनुमोदन कर
दिया है। सीएम गहलोत ने टोंक जिले के
टोडारायसिंह में सिविल न्यायाधीश एवं
न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को वरिष्ठ
सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य
न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रमोन्नत
करने तथा बांसवाड़ा जिले के
आनन्दपुरी, सवाईमाधोपुर के चौथ का
बरवाड़ा और भरतपुर के उच्चैन में
सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट
न्यायालय खोलने के प्रस्ताव का
अनुमोदन किया है। इसी तरह
कुचामनसिटी एवं लाडनूं, टोंक के निवाई
तथा जयपुर महानगर प्रथम के बस्सी में
अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय खोलने
का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
थानों के लिए क्षेत्राधिकार का अनुमोदन
मुख्यमंत्री गहलोत ने 6 जिलों में
स्वीकृत 12 नए पुलिस थानों के लिए
क्षेत्राधिकार के प्रस्ताव का अनुमोदन कर
दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक चूरू जिले
के सदर सुजानगढ़, डूंगरपुर के चैरासी
और ओबरी, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट
के अधीन जयपुर एयरपोर्ट, एसएमएस
अस्पताल, जयपुर-अजमेर हाईवे
(दौलतपुरा) तथा जयसिंहपुरा खोर,
जयपुर ग्रामीण के मौजमाबाद और
रेनवाल-मांजी, हनुमानगढ़ के नोहर में
भादरा एवं नोहर विधानसभा क्षेत्र में नहरी
पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना,
उदयपुर में कल्याणपुर तथा अलवर में
बहतूकलां (देवी धोलागढ़) में नए
पुलिस थाने स्थापित किए जाने हैं।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...