खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
अर्पिता को अर्पित करेंगे सम्मान
फिलीपींस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में होगा डॉ. गुप्ता का सम्मान
एशिया के टॉप 100 विभूतियों मे डॉ. गुप्ता को किया शामिल
बीकानेर| बीकानेर शहर की बेटी डॉ. अर्पिता गुप्ता का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान एशियाई देश फिलीपींस मे किया जाएगा| एशियन इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड -2021 के लिए एशिया महाद्वीप के 48 देशों से 100 युवा प्रभावशाली प्रतिभाओं का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है| जिन्हे फिलीपींस में अक्टूबर माह में आयोजित अंतराष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा|
इस कार्यक्रम में एशिया के देशो के साथ पांच अन्य देशों अमेरिका, कनाडा, घाना, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के भी प्रसिद्ध विभूतियों को आमंत्रित किया गया है|
अवार्ड से सम्मानित सभी प्रतिभाओं का विवरण व परिचय टॉप 100 एक्सीलेंस एशियन पर्सनालिटी - 2021 पुस्तक में भी दर्ज किया जाएगा|
उत्तर भारत से डॉ. अर्पिता गुप्ता का चयन उनके द्वारा लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों जिसमें निजी स्तर पर संचालित संस्थान के माध्यम से ग्रामीण व शहरी बालिकाओं व महिलाओं की शिक्षा,स्वास्थ्य व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उत्कर्ष सेवाएं,युवा सशक्तिकरण, ,ज्ञानंदा व वागिशा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से महामारी के समय पर देश भर के 5000 से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने के कारण किया गया है|
डॉ. गुप्ता को अब तक 85 बार राज्य व राष्ट्र स्तर पर सम्मानित किया जा चुका हैं |
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...