*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
- ईडब्ल्यूएस व मूल निवासी आवेदनों पर प्रशासन द्वारा बेवजह आक्षेप लगाने के विरोध में सरकार के बाद पुनः जिला प्रशासन से मिला विप्र फाउंडेशन का शिष्ठमण्डल !!
बीकानेर- 2 जून 2021 - विप्र फाउंडेशन बीकानेर का एक शिष्टमंडल जोन. 1 बी. के प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित के नेतृत्व में आज पुनः जिला कलेक्टर नमित मेहता व तहसीलदार सुमन शर्मा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी से मिलकर, सरकारी गाइडलाइंन के अंतर्गत आवेदनो पर बेवजह आक्षेप के लगाने के विरोध में गक्त दिनों सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों जी से कहा कि गत माह सर्वसमाज के लिए मेघा शिविर में प्राप्त हुए सैंकड़ो आवेदनो को गृह विभाग ग्रुप(9) द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार EWS,मूल निवासी प्रमाण पत्र हेतु प्रकिया पूरी करने के ततपश्चात भी तहसील उपखण्ड कार्यालय स्तर पर आवश्यक कागजाद उपलब्ध करवाने के बावजूद भी अनर्गल व अनावश्यक आपत्तियां दर्ज कर ऊक्त आवेदन लौटाएं जाने के विरोध में विप्र सहित सर्वसमाजो के आवेदकों मे आकोश व्याप्त है !!
शिविर प्रभारी बार कोंसिल सचिव सुखदेव व्यास ने बताया की इस सम्बंध में पूर्व में भी बीकानेर तहसीलदार,एसडीएम,जिला कलेक्टर सहित विभाग के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर ध्यान आकृष्ट करवाया लेकिन विभाग की हठधर्मिता और उदासीनता के चलते छात्र - छात्राओं सहित सर्व समाज के युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार के नवसृजित पदों पर आवेदन करने में देरी हो रही है !!
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने कहा विफा ने गृहविभाग के अध्यादेश के आधार पर ही अभ्यर्थियों से आवेदन लेकर ऑनलाइन प्रोसेस किया,संगठन की मांग है कि बेवजह आपत्ति न लगाकर साक्ष्यों की जांच कर प्रमाण पत्र जल्द जारी करवाएं !!
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि दो दिन बाद एडीएम अरुण प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में विफा शिष्ठ मण्डल और तहसीलदार, एसडीएम के साथ इन दोनों मुद्दों पर बैठकर सरकारी गाइडलाइंन के अनुसार इसका हल निकलवाने का प्रयास कर सभी आवेदनों की जांच करवाकर शीघ्र मूल निवास प्रमाण पत्र व ईडब्ल्यूएस प्रणाम पत्र जारी करवा दिए जाएंगे !!
युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विधुत विभाग,आरएसी सहित अन्य सरकारी महकमों में आगामी दिनों में नवसृजित पदों की घोषणा हो रही है लेकिन प्रशासन की हठधर्मिता व ढिलाई की वजह से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना न्यायोचित नही !!
प्रतिनिधि मंडल में विफा के युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा,प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेश जाजड़ा,युवा शहर महामंत्री हेमंत शर्मा,युवा प्रदेश सचिव अरुण कल्ला सहित विप्र बन्धु शामिल थे !!
सादर प्रकाशनार्थ - श्रीमान सम्पदाक महोदय !!
भवदीय - दिनेश ओझा,प्रदेश महामंत्री, विफा युवा प्रकोष्ठ, राज.!!
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...