*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
आईआरएडी एप
जिले की 112 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज
बीकानेर, 02 जून। राज्य के शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त विभाग द्वारा दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आईआई टी मद्रास के सहयोग से इन्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस (आईआरएडी एप्लीकेशन) तैयार की गई हैं।
जिले में रोड दुर्घटनाओं का डाटा बेस की क्रियान्विति के लिए जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा की अध्यक्षता में हाल ही में बैठक हुई, जिसमें जिले के समस्त थानाधिकारी को इस संदर्भ में घटना स्थल (मौका) पर पहुंच कर शत प्रतिशत इन्द्राज समय पर किए जाने हेतु पाबंद किया। उन्होंने बताया कि यह एप सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में कारगर साबित होगा।
जिला पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के नेतृत्व में एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संकल्प शर्मा व राॅल आउट मैनेजर महेश कुमार शर्मा मय रामनिवास बिश्नोई कानि.विशेष अनुभाग-यातायात द्वारा जिले के समस्त थानाधिकारियों एवं अनुसंधान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिले के समस्त 26 थानों में आईआरएडी एप एन्ट्री शुरू-जिले में 15 फरवरी 2021 के बाद घटित हुई सड़क दुर्घटनाओं की एन्ट्री आईआरएडी एप में समस्त 26 थानों द्वारा शुरू की जा चुकी है। समस्त थानों के पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अब तक 112 एन्ट्री लाईव की गई है। एप में दुर्घटना स्थल पर घटना से प्रभवित व्यक्ति का नाम, उम्र, पता, वाहन नम्बर, लाईसेंस संख्या, स्थान, दुर्घटना का संभावित कारण, फोटो,वीडियो आदि अपलोड किए जाते है।
एप में प्रविष्टि के बाद संबंधित विभागों के लाॅगिन में दिखाई देगी-प्रविष्टि के पूर्ण होने पर एक्सीडेन्ट की सूचना परिवहन विभाग, एनएच, मेडिकल आदि विभागों के लाॅगिन मंे दिखाई देने लगती है। एप में अधिक से अधिक प्रविष्टियां होने से दुर्घटनाओं की माॅनिटरिंग बेहतर तरीके से होगी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और अधिकतम जानमाल की सुरक्षा की जा सकेगी।
सबसे ज्यादा एन्ट्री थाना नोखा ने की-एप में जिला स्तर पर सबसे ज्यादा एन्ट्री पुलिस थाना नोखा व दूसरे स्थान पर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ ने की है जो काफी सराहनीय है। एनआईसी राॅल आउट मैनेजर महेश शर्मा के अनुसार इन एन्ट्री के कारण जिला बीकानेर राज्य के 11 वें स्थान पर रहा है। जिले में आईआरएडी एप पर एन्ट्री शतप्रतिशत पूर्ण है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...