खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
ओम दैया "राहुल प्रियंका गांधी सेना" के मीडिया इंचार्ज नियुक्त
राहुल प्रियंका गांधी सेना से देश के प्रतिष्ठित हस्तियों का जुड़ना लगातार जारी है। प्रसिद्व पत्रकार ओम दैया जोकि काफी समय से पत्रकारिता के पेशे में है और अपनी निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं, उनको राहुल प्रियंका गांधी सेना का मीडिया इंचार्ज बनाया गया है ।
राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित जगदीश शर्मा ने कहा कि पत्रकार ओम दैया के राहुल प्रियंका गांधी सेना से जुड़ने से आरपीजी सेना मजबूत होगी तथा ओर बुलंद तरीके से अपनी आवाज जनता तक पहुचा सकेगी । पण्डित जगदीश शर्मा ने कहा कि आज देश को ओमप्रकाश दईया जैसे निर्भीक पत्रकारों की सख्त जरूरत है।
शर्मा ने कहा कि राहुल प्रियंका गांधी सेना देश के सभी सम्मानित और प्रतिष्ठित हस्तियों को राहुल प्रियंका गांधी सेना से जुड़ने के लिए आमंत्रित करती है । उन्होंने कहा कि देश के हालात आज किसी से छिपे नहीं है, आज हम सभी को फर्ज बनता है कि हम देश को बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करें, और राहुल प्रिंयका गांधी सेना वो मंच प्रदान करती है जहां सब अपनी बात कह सकते हैं और जनता के बीच जा सकते हैं ।
देश के अनेक पत्रकार संगठनों, राजनीति व सामाजिक संगठनों सहित साहित्यकारों एवं लेखकों ने ओम दैया को शुभकामनाएं दी।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...