खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बैंड-बाजे ढंग से गुंजाओ वरना हम बहिष्कार करेंगे
धरना मंगलवार को
बीकानेर 28 जून 2021 सोमवार । शादी समारोहों और संबंधित व्यवसायों को छूट की मांग को लेकर कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए जिला टेंट व्यवसायी वेलफेयर समिति बीकानेर एवं अन्य समितियों का धरना 29 जून 2021, को सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्री चौराहे पर लगाया जाएगा।
इसकी घोषणा आज हुई बैठक में की गई। अध्यक्ष - पूनमचंद कच्छावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - बुलाकी राम चौधरी और सचिव - राजेंद्र काला ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्व सहमति से इसका निर्णय लिया और जो भी शादी विवाह समारोह इत्यादि के व्यवसाय से पूर्ण रूप से जुड़े हैं, उन सभी समितियों का आह्वान किया गया है कि सांकेतिक धरना में प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हों।
ये हैं मांगें
शादी-विवाह समारोह में समय अवधि एवं व्यक्तियों की पाबंदी को हटाया जाए।
हमें संयुक्त रूप से 40 व्यक्तियों की जगह 200 व्यक्तियों की परमिशन दी जाए।
व्यापार को टेंट, लाइट,जनरेटर,फ्लावर एंड कैटरिंग,हलवाई, फोटोग्राफी,डीजे, बैंड, इवेंट,लवाजमा थीम, ब्यूटी पार्लर आदि को पूर्ण रूप से खोला जाए
शादी समारोह में समय अवधि को रात्रि 10:00 बजे तक की जाए
कोषाध्यक्ष - भीमसेन शर्मा, संगठन मंत्री मनीष दमानी , मुख्य सलाहकार मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष किशन लाल प्रजापत ने बताया कि अब कुछ ही सावे ( मुहूर्ताअनुसार शादी में ) शेष रह गए हैं,यदि सरकार - जिला प्रशासन द्वारा हमारी मांगे 24 घंटों के अंदर नहीं मानी गई तो आगे हमारी समितियों द्वारा की गई कार्रवाई के लिए सरकार - जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।
बहिष्कार की नीति
मांगें न मानने पर हमारे व अन्य समितियों द्वारा सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा,चक्का जाम, धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन आदि किए जाएंगे ! - अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...