*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*जिला चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित होगा निःशुल्क एनसीडी शिविर*
बीकानेर, 1 जून। जिला एनसीडी इकाई एवं एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क एनसीडी शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि एनसीडी शिविर प्रभारी डाॅ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में डाॅ. सी.एल. सोनी, डाॅ. जसविंदर गिल, डाॅ. अनीता सिंह, डाॅ. इशिका वशिष्ठ, डाॅ. बी.के. गांधी, डाॅ. हिमाशु दाधीच एवं अन्य चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर में पुरूष एवं महिलाओं की कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जाएगी और बचाव एवं उपचार के बारे में बताया जाएगा।
शिविर में जिला एनसीडी इकाई से पुनीत रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू विभिन्न व्यवस्थाएं संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय द्वारा हर महीने के पहले बुधवार को एनसीडी शिविर आयोजित किया जाता है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...