*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
फूड फैक्ट्री में करंट लगने
से श्रमिक की दर्दनाक मौत
बीकानेर । करणी औद्योगिक क्षेत्र की एक फूड
फैक्ट्री में करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई।
हालांकि संदिग्ध हालातों में फैक्ट्री श्रमिक के मौत की यह घटना
शनिवार देर अपरान्ह को हुई थी लेकिन इसकी मर्ग रिपोर्ट
सोमवार को दर्ज हुई है। बीछवाल थाना पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार मूलरूप से नागौर निवासी हाल सिने
मैजिक रोड़ गंगाशहर में रहने वाली मीरादेवी रावत ने थाना
पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका चालीस वर्षीय
पति श्रवण सिंह रावत करणी औद्योगिक क्षेत्र की आरएस फूड
फैक्ट्री में कैटरिंग का काम करता था,जो शनिवार सुबह फैक्ट्री
गया हुआ था। दोपहर को फैक्ट्री के ठेकेदार नत्थूराम का कॉल
आया कि श्रवण सिंह की करंट लगने से मौत हो गई है। बताया
जाता है कि श्रमिक की मौत हो जाने के बावजूद फैक्ट्री
संचालकों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और मृतक के शव
का बिना पोस्टमार्टम करवाये ही उसके परिजनों को सौंपने का
प्रयास कर रहे थे। फिलहाल इस घटना की मर्ग दर्ज होने के बाद
बीछवाल पुलिस ने मृतक श्रवण सिंह रावत के शव का
पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया गया है। घटना की
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुमन शेखावत ने बताया कि
मृतक श्रवण सिंह रावत मूल रूप से नागौर का रहने वाला था
और उसने दो शादिया कर रखी थी। उसकी पहली पत्नि और
बच्चे नागौर में ही रहते है जबकि वह अपनी दूसरी पत्नि मीरादेवी
के साथ यहां सिने मैजिक रोड़ गंगाशहर इलाके में रहता था।
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में घटनास्थल का मुआयना कर लिया
गया और मौके पर मौजूद श्रमिकों को बयान दर्ज किये जा रहे
हंै। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि श्रमिक की
मौत करंट लगने से हुई है,लेकिन किन परिस्थितियों में उसे करंट
आया इसकी जांच की जा रही है।
✍🏻
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...