*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
सामाजिक समरसता को बनाए रखने हेतु अनोप मंडल की हो सीबीआई जाँच
जैन महासभा ने राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री , राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा
बीकानेर, 1 जून । जैन धर्म के विरूद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार एवं अनर्गल बयानबाजी को संज्ञान में लेते हुए जैन महासभा ने राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री , राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम के पत्र लिखकर दोषी व्यक्तियों एवं संगठन के विरूद्ध सीबीआई जाँच की मांग की है। महासभा के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ एवं महामंत्री जैन सुरेन्द्र बाद्धानी ने प्रमं को लिखे गए पत्र के संबंध में बताया कि जैन विरोधी संगठन अनोप मंडल द्वारा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में जैन धर्म एवं साधु-साध्वियों के खिलाफ जानबूझकर लोगों में जहर घोलने का कार्य किया जा रहा है। ये पत्र आज बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता को उनके कार्यालय में जैन महासभा के प्रतिनिधि मण्डल ने दिए। प्रतिनिधि मण्डल में जैन लूणकरण छाजेड़ , जयचंदलाल डागा , मेघराज बोथरा , विनोद बाफना , कुणालकोचर व सुशिल बैद थे.
पदाधिकारियों ने पत्र में बताया कि सामाजिक समरसता को गड़बड़ाने की दिशा में अनोप मंडल लगातार लोगों में भ्रामक एवं द्वेषपूर्ण अफवाहें फैला रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा गाँव-गाँव जाकर प्रचार किया जा रहा है कि भूकंप, बाढ़, आतंकवादी हमले, ग्लोबल वार्मिंग जैसे विश्व एवं भारत में आने वाले हर मानव निर्मित संकट व प्राकृतिक आपदा का एकमात्र कारण जैन धर्मावलंबी हैं। छाजेड़ एवं बाद्धानी ने बताया कि अनोप मंडल लगातार ऐसा प्रचार करके गाँवों में जैनों के विरूद्ध विद्रोह एवं हिंसा को उकसाने का कार्य कर रहा है।
पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बताया कि जैन धर्म एवं धर्मावलंबियों के खिलाफ दुष्प्रचार को निरंतर बढ़ावा देने के लिए अनोप मंडल भोले-भाले ग्रामीणों को भय, लालच-प्रलोभन देकर अपने संगठन में शामिल कर रहा है। साथ ही संगठन द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी जैन समाज के विरूद्ध द्वेष बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने अनोप मंडल के कथनों की ओर ध्यानाकर्षित कराते हुए बताया कि संगठन का कहना है कि जैन लोग, साधु एवं उनके भगवान काला जादू करके अकाल-बाढ़ लाने, स्वाइन फ्लू, एड्स, मलेरिया, लकवा, टाइफाइड इत्यादि बीमारी की उत्पत्ति एवं फैलाने का कार्य करते हैं, साथ ही उनका मिथ्या दावा है कि कोरोना विषाणु जैसी वैश्विक महामारी भी जैनों द्वारा लाई गई है। अनोप मंडल के मुकनराम का कहना सच्चाई से कोषों दूर जाकर कहना है कि जैन समाज अपनी राक्षसी गतिविधियों को बरमूडा ट्राएंगल के 1000 फुट नीचे से संचालित करता है।
छाजेड़ एवं बाद्धानी ने बताया कि अनोप मंडल का इतिहास व साहित्य पढऩे से ज्ञात होगा कि संगठन जैनों की आर्थिक सम्पन्नता से ईष्र्या करता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन बिना किसी प्रमाण एवं आधार के जैन समाज के विरूद्ध लगातार द्वेष बढ़ाने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जैनों के खिलाफ हिंसा भड़काने में भी इस संगठन की मुख्य भूमिका रही है। गत 30-40 सालों में राजस्थान में ही इस संगठन के विरूद्ध अनेक मामले दर्ज हो चुके हैं, हाईकोर्ट के आदेश भी हुए हैं, परन्तु कोई ठोस कार्यवाही न होने के चलते संगठन अपना विस्तार देश के अन्य राज्यों में कर रहा है।
जैन महासभा ने विगत 10 वर्षों में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों में सदैव पद विहार करने वाले जैन मुनिगण एवं साध्वियों की 150 से अधिक हुई सड़क दुर्घटनाओं से मृत्यु में भी इस संगठन की संलिप्तता पर आशंका जतायी है। महासभा ने इसकी विस्तृत जाँच करवाने की मांग के साथ ही अनोप मंडल के संचालक, जैन समाज विरोधी गतिविधियों को संचालित करने हेतु उपलब्ध हो रहे धन स्तोत्रों, संगठन को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण इत्यादि गंभीर मुद्दों पर प्रमं से त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की गुजारिश की है।
जैन महासभा ने जैन समाज के विरूद्ध भ्रामक प्रचार करने और साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे हेतु सीबीआई द्वारा अनोप मंडल की जाँच करने तथा संगठन के मुकनराम को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाने की मांग की है। साथ ही संगठन को पूरे भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए उसके द्वारा संचालित वेबसाइट्स, सोशल मीडिया खातों (ट्वीटर, फेसबुल, व्हाट्सएप, यू-ट्यूब) एवं किताब जगत हितकरणी को प्रतिबंधित किए जाने की माँग की है। जैन महासभा ने भारत सरकार से पदविहारी जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा व जीवनरक्षा की व्यवस्था करने तथा इस संबंध में सभी राज्यों की पुलिस व प्रशासन को निर्देश जारी करने की भी मांग की है।
उल्लेखनीय कि इस विषय को लेकर कल रात्रि में जैन महासभा की कौर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सरकार ने अगर उचित कारवाई नहीं की तो सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...