*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - ">BAHUBHASHI
🙏
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
बीकानेर : मॉडिफाइड लॉकडाउन का फर्स्ट-डे
पढें खबर और देखें 2 वीडियो क्लिप
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
बीकानेर 2 जून 2021 बुधवार 11. 30 Am
पुरानी गजनेर-पूगल रोड हो या कोठारी अस्पताल के आगे सब्जी की दुकानों का बाजार। या फिर फड़ बाजार में फल सब्जी के गाड़ों पर उमड़ी भीड़। पोस्ट ऑफिस के नजदीक फ्रूट स्ट्रीट हो अथवा अंबेडकर सर्किल पर पेट्रोल पंप बैंक और अस्पताल के लिए आते जाते लोग। सभी जगहों पर 11:00 बजे तक लोगों की आवाजाही ज्यादा थी और 11:00 बजे के बाद ज्यादा से भी ज्यादा हो गई। वजह यही कि बाजारों से अपनी दुकानें बंद कर लोग लौट रहे थे। ऐसे में सामान्य से अधिक लोग आते जाते दिखे। अंबेडकर सर्किल पर जहां बैरिकेड लगे हैं ( सोहन कोठी से मेडिकल कॉलेज रोड जाने के रास्ते पर) वहां एक ओर बैरिकेड इतना कम खोल के रखा गया कि दुपहिया वाहन निकल सके। लेकिन लोग अपने चार पहिया वाहन भी वहीं से निकालने लगे और देखते ही देखते वहां 15- 20 वाहनों की कतार लग गई। और ऐसा माहौल एक दो 4 मिनट नहीं बल्कि 10 - 15 मिनट तक रहा। इधर पेट्रोल पंप के पास दुपहिया वाहनों की चेकिंग भी नियमित रूप से होती रही है। बावजूद इसके यहां से लोग इस बेपरवाही से निकलते हैं कि किसी के मास्क नहीं होता तो कोई बिना हेलमेट होता है। यहां तैनात पुलिसकर्मी लोगों से समझाइश करते देखे जाते हैं और गाइडलाइन की पालना ना होती देख कुछ के चालान भी काटे जाते हैं। आज भी ऐसा ही हुआ। चालान भी कटे। लोगों से समझाइश भी की गई। कोरोना काल में जब सभी यह समझ चुके हैं कि 2 गज की दूरी जरूरी है। मास्क लगाना जरूरी है। बार-बार हाथ धोना जरूरी है। बावजूद इसके इन बातों का तो पालन नहीं भी करते साथ ही अनावश्यक रूप से बाहर भी लोगों का निकलना बदस्तूर जारी है। यह शुभ संकेत नहीं है। बड़ी मुश्किल से दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण पर किसी हद तक काबू पाया गया है। लोगों की ऐसी ही लापरवाही दिखाई दी तो सारी मेहनत पर पानी न फिर जाए ऐसी आशंका से दूर रहते हुए सभी लोगों को गाइड लाइन की पालना स्वतः ही करनी अनिवार्य है।
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर Khabron Me Bikaner 🎤
🙏 BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...